पलसाना - पलसाना में कांग्रेस पदाधिकारियों का शाहजहांपुर बॉर्डर के लिए एक जत्था रवाना हुआ। जहां पलसाना से किसान एवं पदाधिकारी ग्रामीण आदि ने शाहजहांपुर बॉर्डर जाने के लिए प्रस्थान किया। पूर्व पलसाना पंचायत समिति सदस्य एस एच बिजारणिया के नेतृत्व में एक जत्था रवाना हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम सेवा सहकारी संघ लिमिटेड के सामने कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा जेली सौप कर दिल्ली के शाहजहांपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में समर्थन के लिए पलसाना से दिल्ली के लिए एक जत्था रवाना हुआ। इस दौरान भीवाराम बाजिया, गोपाल सेवदा, राजपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

