"".

Flickr Images

पलसाना सरस डेयरी के बॉयलर एलपीजी गैस से होंगे संचालित

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लगाएगा प्रोजेक्ट

पलसाना - कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग औद्योगिक क्षेत्र में अवस्थित सीकर झुंझुनू जिला दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ प्राइवेट लिमिटेड में चलने वाले बॉयलर एलपीजी गैस से संचालित होंगे। जानकारी के अनुसार दुग्ध डेयरी संयंत्र में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के द्वारा मशीनरी स्थापित की जाएगी। जिसमें करीब 30 लाख रुपए की लागत आएगी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन अपने स्तर पर मशीनरी लगाएगी। इसके लिए डेयरी संयंत्र के प्लांट में जगह का चयन कर लिया गया है। बताया कि दुग्ध डेयरी संयंत्र में पहले से लगे हुए बॉयलर से संचालित होते थे। जिनमें पलसाना डेयरी को करीब 30 टन आयल लगता था ।जिससे वर्तमान में बढ़ती महंगाई के साथ  खर्चा भी होता था ।जहां करीब 22 लाख रुपए के आसपास की लागत होती थी ।बॉयलर में एलपीजी गैस का उपयोग होने से पहले होने वाले खर्चे में एलपीजी गैस लगने के बाद 15 प्रतिशत की कटौती होगी। जिससे पलसाना दुग्ध डेयरी को करीब 15 से 20 लाख रुपए महीने की बचत होने की संभावना है । इसके साथ ही जहां खर्चे भी कम होंगे एवं बॉयलर के लिए ऑयल के उपयोग से जहां धुआ निकलता था और धुआ से काफी प्रदूषण फैलता था। और प्रदूषण के कारण आसपास का वातावरण भी दूषित रहता था ।अब इसे भी पूरी तरह से छुटकारा मिल जाएगा और पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा ।

क्या कहते हैं पलसाना सरस डेयरी संयंत्र के प्रबंध संचालक केसी मीणा - डेयरी संयंत्र में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के द्वारा एलपीजी गैस की मशीनरी स्थापित की जा रही है। मशीनरी के बाद डेयरी में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ और अधिक नए आयाम विकसित होंगे।  जिसमें करीब 30 लाख का खर्चा होगा। बॉयलर एलपीजी गैस से संचालित होने के बाद करीब 15 से 20 लाख रुपए की बचत होगी।



रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा