"".

Flickr Images

पर्यावरण सुधारक एवं स्वच्छता प्रोत्साहक दक्षता बैज का प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त किया

पलसाना - नेशनल ग्रीन कौर एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के तत्वावधान में स्थानीय संघ पलसाना के द्वारा भोपा बस्ती में मास्क वितरण किए गए । प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बनवारी लाल कुमावत ने बताया कि  सचिव पवन कुमार शर्मा के द्वारा मास्क  बांटे गए। वही सीकर जिला मुख्यालय पर शिवसिहपुरा, सीकर, दॉता के रोवर्स को पर्यावरण सुधारक एवं स्वच्छता प्रोत्साहक दक्षता बैज का व्यवहारिक प्रशिक्षण बसन्तकुमार लाटा सीओ स्काउट , किशन लाल सियाक सचिव स्थानीय संध शिवसिहपुरा, अलिताब धोबी सहायक सचिव स्थानीय संध शिवसिहपुरा, मोहन लाल सुखाडिया सहायक रोवर लीडर मरूधर ऑपन रोवर कू्र जिला मुख्यालय सीकर, ने प्रदान किया गया। रोवर्स को वन विभाग की नर्सरी ले जाकर वहॉ पर पोधे तैयारी करने की विधियॉ, नर्सरीतैयार करना, पोधो की कटिंग कर कलम तैयार कर लगाना एवं पोधे तैयार करना हॉल्टीकल्चर सिस्टम से तापमान को सही रखते हुये वाईट हाउस एवं ग्रीन हाउस  में पोध तैयार करना आदि का नर्सरी प्रभारी एवं उनके सहयोगी स्टा्फ के सहयोग से जानकारी प्राप्त की तथा पोधो के नामो की भी जानकारी प्रदान की गई मारू पाक में जाकर पोधो का अध्ययन किया । साथ ही आन्दोलन का इतिहास, प्राथमिक सहायता , विभिन्न झण्डें, स्काउटिंग के बारे में जानकारी तथा चिन्ह सैल्यूट, आदि का प्रशिक्षण भी स्काउट प्रभारी पुरूषेातम लाल स्वामी, सहायक सचिव महेन्द्र कुमार पारीक, स्काउटर देवेन्द्र प्रकाश गोड ने प्रदान किया गया।  इसके साथ ही सीकर शहर में मास्क लगाने की जन साधारण को महत्ता बताते हुये मास्क भी व वितरण किए गए।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा