"".

Flickr Images

क्रिकेट प्रतियोगिता 1 जनवरी से

पलसाना - राजकीय प्रवेशिका बालिका माध्यमिक विद्यालय बामनवास के खेल मैदान में द्वितीय नवीन शर्मा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा ।शुभम डोरवाल ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन खंडेला के प्रधान गिरिराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे होगा ।प्रत्येक मैच डे, नाइट प्राइम बॉल से खेला जाएगा । विजेता टीम को 11हजार एवं आकर्षक ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपए एवं आकर्षक ट्रॉफी तथा बेस्ट प्लेयर को मैन ऑफ द मैच दिया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर पूर्व तैयारियां जोरों से चल रही है। शुभम डोरवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिए गए हैं इच्छुक खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। बताया कि प्रतियोगिता के दौरान कोविड-19 राज्य सरकार की जारी गाइडलाइन सोशल डिस्टेंस की नियमित रूप से पूरी तरह से पालना सुनिश्चित की गई है।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा