सीनियर स्कूल में हुआ सैनिक का गर्मजोशी से स्वागत
पलसाना - कस्बे के शहीद सीताराम कुमावत एवं स्व कन्हैयालाल तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को सुबह 10:30 बजे दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपने वतन लौटने पर श्री राम बाजिया शानदार स्वागत किया गया। विद्यालय के खेल मैदान पर प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता एवं सरपंच रूपसिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए कार्यक्रम की शुरुआत सरपंच रूपसिंह शेखावत द्वारा सेना के जवान श्री राम बाजिया को पुष्प माला पहनाकर की गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की श्रीराम बाजिया ने नक्सलवादियों के बीच छत्तीसगढ़ में दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए। वही उनसे बराबर लोहा लेते रहे। शहीद सीताराम कुमावत की पावन धरा पर जन्मे श्रीराम के पिता गोविंदराम बाजिया माता चुका देवी को साधुवाद देते हुए श्रीराम के जज्बे को सलाम किया। मां में बॉर्डर का सिपाही हूं। जिससे दुश्मन क्या टकरायेगा। जैसी पंक्तियां सुना कर सरपंच ने कवि बनकर भावविभोर कर दिया। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार मीणा ने जननी जने तो भक्तजने से अपना उद्बोधन देते हुए कहा की पलसाना की धरा वीरों व भामाशाह वाली धरती है। जहां शहीद सीताराम कुमावत, लालचंद कुमावत, रामदेव कटारिया जैसे वीरगति को पाकर देश के लिए शहीद हो गए। उनमें श्रीराम बाजिया का नाम सुनते ही सीना ऊपर उठ जाता है। धन्य है इनके जन्म देने वाले। बाजिया के माता पिता का प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार मीणा द्वारा साफा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कस्बे के के काफी नागरिकों के द्वारा, बास्केटबॉल टीम, पलसाना के युवाओं ने प्रतीक चिन्ह देकर बाजिया को सम्मानित किया। वही शहीद सीताराम कुमावत फाउंडेशन द्वारा श्रीराम बाजिया को मां जीण भवानी की प्रतिमा भेंट की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक निरंजन सिंह शेखावत, बृजेश यादव, शारीरिक शिक्षक राजेश कादिया, बंशीलाल बिजारणिया, लक्ष्मणराम स्वामी, सुरेंद्रसिंह बिजारणिया, राजेंद्र सैन सहित काफी महिला-पुरुष मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन देशभक्ति से ओतप्रोत शायरियों एवं ओजस्वी लाइनों के साथ शिक्षाविद रामचंद्र सिंह बिजारणिया ने किया।
क्या कहते हैं कुलदीप सिंह चूरु - 206 कोबरा टीम टुकड़ी के साथ ऑफ्स करने गए थे। श्रीराम बाजिया भी हमारे साथ थे। जहां एके ब्लास्ट होने पर स्टेट कमांडेंट शहीद हो गए थे । 4-5 जवान घायल हो गए जिनमें श्रीराम बाजिया के चेस्ट व पैर में स्प्लेंडर लगा था । उनका पिछले दिनों से रायपुर के हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

