"".

Flickr Images

रक्तदान से मिलता है स्वास्थ्य का लाभ : सुभाष मील

पलसाना - ग्राम सौथलिया में युवा जन जागृति संस्थान द्वारा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर हुआ। अमित शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि   सुभाष मील खंडेला रहे।शिविर में 105 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा हेलमेट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।  मील ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के लिए जागरूकता बढ़ाने  की आवश्यकता है। रक्तदान जीवन प्रदान करने वाली गतिविधि होती है।  रक्तदान को महादान कहा जाता है। खुन दो। स्वस्थ ब  परिवार के मित्र, रिश्तेदार,  मिलकर रक्तदान जरूर करना चाहिए। सुविधाओं में वृद्धि और यूनिट रक्त रोगियों को लाभ पहुंचाने में सहायक होता है। जब रक्तदान की बात आती है तो अब आगे बढ़ने की जरूरत है। रक्तदान से कमजोरी नहीं होती।और स्वास्थ्य को शत प्रतिशत लाभ भी मिलता है। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि कैलाश बाजिया, राजेंद्र बाजिया, गणेश कुडी, श्यामलाल मेघवाल, रामस्वरूप पावण्डा, जितेंद्र, सुभाष मुडौतिया, सुनील मेघवाल, संजय, संजू बावड़ी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।



रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा