घोर कलिकाल में स्वाध्याय चिंतन ध्यान गायत्री अवश्य करें : महंत मनोहर शरण शास्त्री
पलसाना - कस्बे के पुराना बाजार स्थित श्री गोपालजी का बड़ा मंदिर में सोमवार को कोविड-19 को लेकर रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जप का आयोजन किया गया। श्री गोपालजी के बड़ा मंदिर पलसाना महंत मनोहरशरण शास्त्री ने बताया कि राजस्थान संस्कृत अकादमी के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय के सानिध्य में वेद वेदांग संरक्षण समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं माधव वेदाश्रम के वेदाचार्य पंडित वासुदेव शास्त्री ने सभी छात्रों के सहित कोरोना वैश्विक महामारी के शमन हेतु रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय मंत्र जप का अनुष्ठान करवाया । यह अनुष्ठान राजस्थान प्रांत के सभी वेदाश्रमो में किए गए हैं। महंत मनोहर शरण शास्त्री ने कहां की शुद्ध सात्विक देसी नस्ल की गाय के घी से यज्ञ में दी गई सभी आहुतियां देवताओं तक पहुंचती है। जिससे देवता प्रसन्न होते हैं । अखिल भारतीय निंबार्क आचार्य श्री जी महाराज एवं पूज्य सदगुरुदेव की प्रेरणा से चल रहे माधव वेद विद्या मंदिर में बालकों के द्वारा यज्ञ हवन किए जा रहा है । महंत महाराज ने ब्राह्मण बालकों को इस घोर काली काल के दौरान स्वाध्याय, ध्यान, जप ,चिंतन गायत्री मंत्र और नियमित रूप से संध्या करना चाहिए। जिससे मनुष्य का कल्याण होगा ।इस अवसर पर मनोहरशरण शास्त्री, पंडित वासुदेव शास्त्री , देवेश भारद्वाज, विष्णु शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

