रामगंजमंडी - काँग्रेस स्थापना दिवस पर वरिष्ठ काँग्रेस दम्पति को उनके निवास पर पहुँच कर किया सम्मान ।नगर काँग्रेस अध्यक्ष अजीत पारख व नगर पालिका वाइस चेयरमैन रमेश मीणा(गुड्डू मीणा) कई पार्षदो के साथ मारूति नगर पहुचे जहाँ काँग्रेस स्थापना दिवस पर वरिष्ठ काँग्रेस पदाधिकारी ब्लाक उपाध्यक्ष पुरुषोतम शर्मा को नगर पालिका वाइस चेयरमैन रमेश मीणा ने माला पहना कर शॉल ओढ़ा कर व वार्ड पार्षद सीमा गुर्जर ने महिला काँग्रेस पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती द्रोपती शर्मा को माला पहना कर शॉल ओड़ा कर सम्मानित किया।इस अवसर पर नगर काग्रेस अध्यक्ष अजीत पारख ने कहा काँग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ काग्रेस जन का सम्मान करना था इस संदर्भ में काँग्रेस के प्रतिं निष्ठावान, समर्पित शर्मा दम्पती का सम्मान किया गया। जो हमारे लिये गर्व की बात है।
रिपॉर्ट - राजीव दाधीच

