"".

Flickr Images

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी का अभिनन्दन एवं स्वागत

पाली - राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) ने आज नवनियुक्त अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण जांगिड़ का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। रेस्टा पाली उप शाखा के अध्यक्ष मंगल सिंह चारण ने बताया कि संरक्षक कल्याण सिंह टेवाली, पंकज पंवार एवं उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमावत के नेतृत्व में आज हाउसिंग बोर्ड स्थित निवास पर प्रवीण जांगिड़ का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर एडीओ प्रवीण जांगिड़ ने रेस्टा पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वे शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित निवारण करेंगे। रेस्टा प्रवक्ता आनंद प्रसाद डाबी ने बताया कि इस अवसर पर रेस्टा के जिला संरक्षक कल्याण सिंह टेवाली, पंकज पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमावत, ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह चारण, कार्यकारिणी सदस्य चेतन सिंह, समाजसेवी विक्रम शर्मा उपस्थित थे।