फतेहगढ़ - पंचायत फतेहगढ़ रेगर मोहल्ले में नालियों की नियमत रुप से साफ सफाई नही होने के कारण नालियों में किचड जमा होने से नालियों का गन्दा पानी मुख्ये मार्गो से फैल रहा है। जिससे ग्रामीण गन्दे पानी से निकलने को मजबूर है । नालियों के गन्दे पानी से मच्छर पनप रहे है । जिससे लोगो को जान लेवा बिमारिया होने की भय भी सत्ता रहा है।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध रोधी संगठन अध्यक्ष पंकज बाफना ने बताया कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार स्वच्छता अभियान पर लाखो करोडो रुपये खर्च कर रही है । लेकिन गावों में अभी इस अभियान का कोई असर नही हैं । ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत को नालियों की नियमत रुप से साफ सफाई करवाने के लिए कई बार अवगत कराया। लेकिन आज तक कोई भी अधिकारी ध्यान नही दिया है । ग्राम पंचायत के इस तरह रवैय से पंचायत के खिलाफ ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। अत:मांग कि नालियों की नियमत रुप से साफ सफाई करवाये जाए।
रिपोर्ट - राजीव दाधीच


