"".

Flickr Images

खींवसर विधायक नारायण सिंह बेनीवाल की फोर्चुनर कार व पिकअप हाईवे पर आपस मे टकराई।

विधायक व अन्य चार पांच लोग हुए घायल।

नागौर - शाहजहांपुर स्थित राजस्थान - हरियाणा बॉर्डर पर RLP अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल के भाई एवं खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल दुर्घटना में घायल हो गए। उनके सिर और हाथ में चोटें आई हैं तुरंत बहरोड़ के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। नारायण बेनीवाल रविवार को शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बॉर्डर के नजदीक ही हाईवे ताजपरी होटल के सामने पिकअप व उनकी फॉर्चूनर गाडी में टक्कर हो गई । गनीमत रही कि भिड़ंत होते की कार के एयर बैग खुल गए और बड़ा हादसा टल गया। नारायण बेनीवाल के साथ अन्य चार पाँच लोग गाड़ी में सवार थे। उन्हें भी हल्की चोटें आई हैं। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन के कारण वन वे ट्रैफिक इस हादसे का कारण बना।



रिपोर्ट - राजीव दाधीच