"".

Flickr Images

किशोर शैक्षिक मेला आयोजित

पलसाना - राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठीकरिया में राज्य सरकार की जारी गाइडलाइन के अनुसार किशोर शैक्षिक मेले का आयोजन किया गया। जिसमें लक्ष्मी, भारती, राजकुमारी प्रथम रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुभाषचंद बाज्या ने की। वही मुख्य अतिथि भामाशाह रामसिंह शेखावत एवं श्यामलाल थे। सागरमल भावरिया ने मेले में उच्च प्राथमिक स्तर एवं माध्यमिक स्तर की गतिविधियां आयोजित करवाई ।छात्राओं द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में कक्षा 12 की छात्रा लक्ष्मी, भारती, सामाजिक विज्ञान राजकुमारी प्रथम स्थान पर रहकर नाम रोशन किया। प्रथम स्थान पर रहने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने  राज्य सरकार की जारी गाइडलाइन  एवं कोविड-19 की पालना के साथ पंचायत क्षेत्र के संभागी विद्यार्थियों की मौजूदगी में सफल रहे कार्यक्रम के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।  इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी मधु कवंर, सुशीला काटंवा, महिपाल सिंह, मोहनलाल मान, सजना, मुन्नी धायल , ममता, संदीप, गौतम, सुरेंद्र, सुशीला सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद थे।




संवाददाता - पवन कुमार शर्मा