पलसाना - ग्राम भदालाकीढाणी के एक युवक की लामिया में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । जानकारी के अनुसार रास्ते के घुमाव पर आगे चल रही बल्ली फंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक जा घुसी। जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई।जिसको 108 एंबुलेंस से राजकीय सामुदायिक हॉस्पिटल खाटूश्यामजी लाया। मौके पर पहुंची खाटूश्यामजी पुलिस ने मौका मुआयना किया। जहां डाँ गोगराज मिठारवाल ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। जहां उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश वर्मा 23 पुत्र गोरधन लाल वर्मा किसी व्यक्ति की बाइक लेकर किसी समारोह में शिरकत करने के बाद वापस आ रहा था। जहा उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिवार के सब काम धरे के धरे रह गए। सूचना के बाद गांव में शोक की लहर के साथ सन्नाटा छा गया। बताया कि राकेश के 8 भाई है। दो बहिन है। जिसमें यह सातवां भाई है।
संवाददाता - पवन कुमार शर्मा

