कोविड 19 जागरूकता साईकिल रैली सभी स्थानीय संध आयोजित करे : चतुर्वेदी
पलसाना - नेशनल ग्रीन कोर एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के निर्देशानुसार नेशनल ग्रीन कोर एवं स्काउट गाइड स्थानीय संध थोई के तत्वावधान में दिनांक 25 दिसम्बर से थोई से रवाना हुई रैली 26 दिसम्बर को सांयकाल सीकर जिला मुख्यालय बडातालाब पहुची। उसके बाद रात्रि कालीन संगोष्ठी एवं कैम्पफायर के बाद आज सुबह प्रात 9.30 बजे अविचल चतुर्वेदी जिला कलक्टर सीकर के मुख्य आतिथ्य एवं हरदयाल सिंह फगेडिया अतिक्ति जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा सीकर, दिनेश पुरोहित अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प स धोद के आतिथ्य में साईकिल रैली के सम्भीयो का सम्मान समारोह आयोजित किया । जिमसें सभी सम्भागियो को स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर की ओर से मनोज कुमार अग्रवाल कोलकाता एवं संजय कुमार सहगल पूर्व सीओ स्काउट के सोजन्य से अविचल चतुर्वेदी जिला कलक्टर सीकर, हरदयाल सिहं, दिनेश पुरोहित बसन्त कुमार लाटा सीओ स्काउट ने बैग, टी शर्ट, चाबी छल्ला, डायरी, नियम प्रतिज्ञा चार्ट व अन्य सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया एवं भूरि भूरि प्रसन्सा की।
कार्यक्रम के दोरान बसन्त कुमार लाटा सी ओ स्काउट ने रैली एवं कोविड 19 में स्काउट गाइड द्वारा दिये गये सहयोग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं आगन्तुक सभी रैली सम्भागीयो एवं अतिथियों का स्वागत किया एवं
इस अवसर जिला कलक्टर सीकर ने कोविड 19 क्षेत्र में राष्ट्र्ीय स्तर पर जिला सीकर के स्काउट गाइड आन्दोलन को सम्मानित किय जाने पर बधाई देते हुये कहा कि इस विकट परिस्थिति में कोरोना लोक डाउन से लेकर अब तक लगतार 9 माह से जिला सीकर के भारत स्काउट गाइड के सदस्य इतना शानदार जागरूकता एवं समाज को हर प्रकार से सेवाएॅ प्रदान कर रहे है कि मेरा भी मन करता है कि काश में भी छोटी उम्र मे होता इन सेवा भावी स्काउटस के साथ लगकर सेवा करता । साईकिल रैली में कार्य करने वाले रोवर्स एवं जिला मुख्यालय सीकर के सी ओ स्काउट, स्थानीय संध थोई के पदाधिकारियो एवं सचिव, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट को इस शानदार आयोजन के लिए बहुत बहुत बधाई प्रदान करता हूूॅ । इस प्रकार की साईकिल रैली जिले के सभी स्थानीय संध आयोजित करे एवं सुरक्षा भी ध्यान रखे । आगे भी शानदार कार्य करते हुये जिले का नाम रोशन करे।
हरदयाल सिहं फगेडिया ने कहा कि जिला सीकर के स्काउट गाइड जिला प्रशासन , शिक्षा विभाग एवं जन साधारण द्वारा कोई भी कार्य दिया जाये हमेशा तैयार रहते है।इनकी जितनी प्रशन्सा की जाये उतरी कम है। शिक्षा विभाग राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड सदस्यो का आभार व्यक्त करता है। कोरोना काल में बिना पारिश्रमिक एवं अपनी जान की परवाह किये बिना लगातार कोराना वरियर्स के रूप में शानदार सेवाएॅ दी जा रही है ।
दिनेश पुराहित ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि सीकर जिले की स्काउटिंग विगत 20 वर्ष सर्वश्रेष्ठ बनी हुई एवं मानव सेवा के लिए अग्रणी भूमिका निभा रहे है। जिला विद्यालयो में स्काउटिग नही चल रही है वहॉ पर इसी सत्र में अनिवार्य रूप से यूनिट पंजीकृत करवाई जायेगी रैली सम्भागीयो को सैल्यूट करता हूॅ की इस कडाके की सर्दी में 251 किलो मीटर की यात्रा साईकिल से कर रहे है।
इसके बाद रैली को जिला कलक्टर सीकर अविचल चतुर्वेदी एवं शिक्षा अधिकारीयो तथा सी ओ स्काउट बसन्त कुमार लाटा ने हरि झण्डी दिखाकर आगे पिपराली एवं उदयपुरवाटी गुहाला के रवाना किया एवं आगे यात्रा की शुभकामनाएॅ प्रदान की। इस अवसर पर सीकर शहर के स्काउट गाइड सदस्य एवं पदाधिकारी पुरूषोतम लाल स्वामी, महावीर प्रसाद बीसू, संजय कुमार सहगल पूर्व सी ओ स्काउट, महेन्द्र कुमार पारीक, सीताराम गढवाल, बाबूलाल मीणा, एवं शिक्षा विद्व तथा सीकर के स्काउअ गाइड रोवर रेन्जर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
साईकिल रैली जिला मुख्यालय से राणीसती, शीतला चौक, धण्टाघर, जाट बाजार, स्टेशन रोड, कल्याण सर्किल पुलिया, पिपराली रोड होते हुये पिपराली पहुची वहॉ पर वैदिक आश्रम पिपराली में माननीय संासद सुमेधानन्द सरस्वती ने सभी का स्वागत किया एवं अल्पहार करवाया तथा आगे के लिए रवाना किया।
रैली में डॉॅ बी आर अम्बेडकर ऑपन रोवर कू्र थोई के रोवर्स एवं अन्य नेशनल ग्रीन कोर इको क्लब सदस्य स्थानीय संध थोई के सचिव सुवालाल कुमावत, स्काउट मास्टर विजेन्द्र टेलर, अभीर सिहं, धासीराम वर्मा रोवर लीडर गुलजारी लाल सैनी, चन्द्रन शर्मा राहुल यादव, हिमाशु यादव,करण सैनी हेमराज यादव, अशोक यादव, रवि यादव, राजवीर, सचिव शर्मा, रामप्रताप भास्कर, कानाराम सोठवाल, आदेश कुमावत, पिन्टू कुमावत, सहित अन्य स्काउट एवं रोवर्स भाग ले रहे है।
संवाददाता - पवन कुमार शर्मा

