"".

Flickr Images

राजस्थान में नई सड़क परियोजनाओं को लागू करने में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व पूर्व मंत्री यूनुस खान का अहम योगदान: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने 18 नए नेशनल हाइवे परियोजनाओं की दी राजस्थान को सौगात, वर्चुअल लोकार्पण किया

नई दिल्ली - प्रदेश को गुरुवार को 18 नए नेशनल हाइवे परियोजनाओं की सौगात मिली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इन विभिन्न परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास किया। इन 18 नई परियोजनाओं में कुल लगभग 1 हज़ार 127 किलोमीटर लंबी सडकें शामिल हैं, जबकि इस सभी के निर्माण में लगभग 8 हज़ार 500 करोड़ रूपए तक का खर्च आयेगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जयपुर व राजस्थान में शुरूआती दौर में जिस प्रकार सड़क परियोजनाओं को पूरा करने में दिक्कतें आ रही थी। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे युनूस खान ने जिस सूझबूझ से केंद्र सरकार के साथ काम किया। उसकी वजह से आज राजस्थान में सड़क परियोजनाओं का सफल क्रियान्वयन हुआ है।

वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास समारोह के उदबोधन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि खुशी है कि राजस्थान में सड़क निर्माण को लेकर बहुत काम हुए हैं। उन्होंने जयपुर रिंग रोड के काम का हवाला देते हुए कहा कि यह काम बंद पड़ा था। कांट्रेक्टर भी काम करने की स्थिति में नहीं थे।बैंकों की भी अड़चनें थी। कठिनाई में यह प्रोजेक्ट फंसा था। वसुंधरा राजे जी उस समय मुख्यमंत्री व यूनुस खान जी मंत्री थे। मैंने बैंकों के लोगों को बुलाया। प्रोजेक्ट को टेक ऑवर किया। मुझे बहुत खुशी है कि जयपुर के लोगों के लिए यह रोड आवश्यक थी। यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से सफल हुआ। विशेष रूप से वसुंधरा जी और यूनुस खान जी ने भी उस समय बहुत बड़ा सहयोग किया था। वरना यह काम कठिन था। 

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने गुरुवार को राजस्थान (Rajasthan) में 8,341 करोड़ रुपये की लागत वाली 18 नेशनल हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में लगभग 1,127 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जाएंगी। इस हाईवे प्रोजेक्ट के निर्माण में करीब 8,341 करोड़ रुपये का खर्च आने की संभावना है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा है इससे राजस्थान में विकास का मार्ग प्रशस्त करने से लेकर, राज्य में बेहतर संपर्क, सुविधा और आर्थिक विकास होगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जिसमें केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह,केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और राज्य के कई मंत्री शामिल हुए। बता दें कि केंद्र सरकार देशभर में हाईवे का जाल बिछाने में दिर रात लगी हुई है। 

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को सीमावर्ती संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर की चार सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। बाड़मेर जैसलमेर से लोकसभा सांसद और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के आने के बाद देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने बताया कि इन परियोजनाओं में से बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 70 पर मुनाबाव-तनोट खंड, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 25 पर गागरिया-गांधव खंड और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 325 पर बालोतरा-सांडेराव के पैकेज प्रथम एवं द्वितीय का लोकार्पण हुआ।


 इन परियोजनाओं का लोकार्पण - शिलान्यास

1. बगराना से भांकरोटा तक 6 लेन रिंग रोड बैलेंस वर्क्स का लोकार्पण

2. 46.40 किलोमीटर लंबे जयपुर रिंग रोड कार्य का लोकार्पण

3. फोरलेन दौसा-लालसोट-कोथून एनएच 11A एक्सटेंशन का लोकार्पण

4. भारतमाला योजना के तहत पश्चिमी राजस्थान के प्रोजेक्ट का लोकार्पण

5. मुनाबाव, सुंदरा, म्याजलार, धन्ना, आसुतार, घोटारू, तनोट प्रथम चरण का लोकार्पण

6. बाड़मेर, जालौर के एनएच प्रोजेक्ट का लोकार्पण बावड़ी कला, सर्वा, सातासर और साता से गांधव पैकेज का लोकार्पण

6. कोटा-दरा एनएच 12 के पैकेज का लोकार्पण

7. बालोतरा सांडेराव एनएच 325 के 3 पैकेज का लोकार्पण

8. बालोतरा से मोकलसर तक के पैकेज का लोकार्पण

9.राजगढ़ हरियाणा बॉर्डर Nh709 एक्सटेंशन प्रोजेक्ट का लोकार्पण

10. वाधवाना बांसवाड़ा प्रोजेक्ट का लोकार्पण

11. रिंग रोड पर दो क्लोवरलीफ निर्माण का शिलान्यास

12. नागौर बीकानेर एनएच के बैलेंस वर्क का शिलान्यास

13. अजमेर नागौर प्रोजेक्ट के अपग्रेडेशन के बैलेंस वर्क का शिलान्यास

15. ब्यावर आसींद सेक्शन का रिहैबिलिटेशन और अपग्रेडेशन कार्य का शिलान्यास

16. आसीन्द मण्डल सेक्शन का रिहैबिलिटेशन और अपग्रेडेशन कार्य का शिलान्यास

17. ब्यावर-भीम और ब्यावर-गोमती सेक्शन का अपग्रेडेशन

18. भगाना माडा की बस्सी गोमती सेक्शन का अपग्रेडेशन कार्य का शिलान्यास




संवाददाता - राजीव दाधीच