रामगंजमंडी - नगर में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ता विजय मित्तल द्वारा राजकीय मंगलम चिकित्सालय में 60 कंबल भेंट किए गये जो चिकित्सालय प्रभारी डॉ•प्रमोद वर्मा व हेमराज मीणा को सौपें।मित्तल बाफना सोशल सर्किल के सक्रिय सदस्य हैं और सामाजिक सरोकार समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहते आये हैं।इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व चेयरमैन हुकम बापना तेजमल सर्राफ राहुल चतर रमेश कुमार मीणा उर्फ गुड्डू भाई(नवनिर्वाचित पालिका उपाध्यक्ष) देवेंद्र सिंह गोविंदा(ब्लॉक अध्यक्ष) दीपिका मालवीय लवीना शर्मा नवनिर्वाचित पार्षद राहुल सरसिया,जसविंदर सिंह विकी रोहित वाडिया,राकेश मेघवाल इमरान राजा धर्मेंद्र सिंह जादौन जितेंद्र जोशी सीबी यादव आर के शिवा सहित आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।इसी दौरान चिकित्सालय प्रभारी डॉ प्रमोद ने 6 चिकित्सकों के पद रिक्त होने पर चिकित्सा व्यवस्था सुचारू रूप से देने में आ रही परेशानी से अवगत करवाते हुये रिक्त पदों को भरवाने का आग्रह किया जिस पर हुकम बापना ने माननीय मंत्री महोदय धारीवाल जी को तुरंत अवगत करवाकर रिक्त पदों को भरने का आश्वासन दिया।
संवाददाता - राजीव दाधीच

