"".

Flickr Images

जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किए

भरतराज कॉलेज में बॉलीवुड संगीतकार का हुआ स्वागत


पलसाना
- कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भरतराज पीजी कॉलेज में पीतांबरा फाउंडेशन एवं भरत राज पीजी कॉलेज द्वारा असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण किए गए। बॉलीवुड संगीतकार रहमान अली खान को भारत राज ग्रुप के सुभाष सिंह बिजारणिया एवं भाजयुमो के पूर्व महामंत्री मदन जांगिड़ द्वारा साफा एवं माला पहनाकर  प्रतीक चिन्ह भेंट  कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता भरतराज ग्रुप ऑफ एजुकेशन  के चेयरमैन सुभाष सिंह बिजारनिया ने की वही मुख्य अतिथि बॉलीवुड संगीतकार रहमान अली खान थे । विशिष्ट अतिथि भाजयुमो  पूर्व जिला महामंत्री मदन जांगिड़ थे ।कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण किए गए ।पीतांबरा फाउंडेशन के चेयरमैन राजीव उपाध्याय एवं राकेश देवटिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया । मुख्य अतिथि  खान ने  संगीत को  मनुष्य जीवन का आधार बताते हुए  कहां की संगीत  बुनियाद है।  जिसके द्वारा मनुष्य को स्पूर्ति मिलती है  । बीमार व्यक्ति भी संगीत सुनकर स्वस्थ हो जाता है । इन्होंने संगीत के स्वर में " जिया तेरे ढंग से मैं तो '  " तेनु समझा कि ना तेरे बिना "  जैसे गीत  सुना कर लोगों को भावविभोर ही नहीं किया अपितु खूब तालियां बटोरी ।और  साथ लोग भी गुनगुनाने लगे ।इस अवसर पर युवा नेता मुकेश पीपलवा ,सोनाली, यूनुस खान, डॉक्टर विकास, देवेश शर्मा ,मुकेश कुमार, पंकज शर्मा, राजेंद्र सिंह शेखावत ,राजेश कुमावत, गणेश कुमावत ,हर्ष शर्मा ,प्रोफेसर रमेश कुमार वर्मा ,सुनील जांगिड़ ,प्रमोद कुमार ,राहुल ,सुनील कुमार जाखड़ ,प्रमिला, भावना ,प्रतिभा सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद थे।




संवाददाता - पवन कुमार शर्मा