पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के आदेशानुसार सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों से जुड़े 15 वर्ष से अधिकआयु के छात्र-छात्राओं को रोवर रेंजर बनाने के दिशा निर्देश दिए। प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट बनवारी लाल कुमावत ने बताया कि जिला मुख्यालय के सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा के आदेशानुसार रोवर रेंजर स्थानीय संघ पलसाना में जोड़ें। उनका फार्म निर्धारित प्रपत्र पूर्ण कर स्थानीय संघ के सचिव पवन कुमार शर्मा को भिजवाने के निर्देश दिए। कुमावत ने प्रत्येक टीसी को 50 से अधिक रोवर रेंजर जोड़ने की जानकारी दी। पूर्व में राष्ट्रपति कर चुके एवं राष्ट्रपति अवार्ड को भी रोवरिंग एवं रेंजरिंग को बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
संवाददाता - पवन कुमार शर्मा

