पलसाना - नेशलन ग्रीन कोर एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधों की कलम तैयार करने में जुटे। सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने बताया कि जिले के स्काउट गाइड वर्ष पर्यन्त एक से बढकर एक कार्य करने में लगे रहते है। ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सके ।इसी क्रम में हर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बडा तालाब पर लगे पोधे माह जून से अगस्त तक लगातार नीम, जामुन, अशोक, मीठा नीम व नीम्बू, अन्य पोधो की 2 लाख से अधिक गुठलियॉ एवं गिले बीज, सुखे बीज स्वंय बसन्त कुमार लाटा सी ओ स्काउट एवं समन्वयक नेशनल ग्रीन कोर एवं इको क्लब सदस्यो तथा स्काउट गाइड द्वारा एकत्र कर प्रतिदिन वन विभाग की नर्सरी में दी है।
अब पिछले 5 दिन से बसन्त कुमार लाटा सी ओ स्काउट सीकर, रितु शर्मा सी ओ गाइड, रोवर भरत स्वामी एवं अन्य इको क्लब सदस्यो तथा स्काउट गाइड द्वारा वन विभाग के नर्सरी कर्मचारीयो बनवारीलाल ,महेश कुमार को जिला मुख्यालय व अन्य स्थानो से मोगरा, नागदून, अंजीर, स्टोफा, गुडहल, चान्दनी, चमेली, नागचम्पा, सहित अन्य की 7000 से अधिक की कलम तैयार करवाकर वन विभाग को प्रदान की है। तैयार कलम जब पोधे बन जायेगे तब माह जुलाई में वन विभाग द्वारा जन साधारण को पर्यावरण संरक्षण के लिए एवं वन बढानें में सहयोग के लिए लोगो को वितरण किये जायेगें। स्काउट गाइड एवं इको क्लब सदस्यो द्वारा सीकर में यह कार्य विशेष रूप से किया जा रहा है। जिसकी वन विभाग के अधिकारियों द्वारा सराहना की जा रही है।
संवाददाता - पवन कुमार शर्मा

