"".

Flickr Images

द टैलेंट ऑफ मारवाड़ के ऑडिशन 28, 29 को

मारवाड़ जंक्शन :- कस्बे में द टैलेंट ऑफ मारवाड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर 28 व 29 दिसंबर को ऑडिशन रखे गए है। मारवाड़ तहसील में छुपी हुई प्रतिभाओ को बाहर लाने व उन्हें एक बड़ा मंच देने के लिए यहां के युवाओं ने एक टैलेंट शो का आयोजन किया है जिसको लेकर क्षेत्र के कलाकारों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में इस प्रतियोगिता का आयोजन करने का एक ही मकसद है कि यहां की जो छुपी हुई प्रतिभा है वो बाहर आकर लोगो के सामने अपनी कला का प्रदर्शन कर सके। छोटे गांवो में रहने वाले उन कलाकरो को वो मंच नही मिल पाता जो मिलना चाहिए। जिसको लेकर इस टैलेंट शो का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद चुने हुए कलाकारो को जनवरी 2021 में ग्रैंड फिनाले के मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।