"".

Flickr Images

मदनी प्रशिक्षण शिविर आयोजित

पलसाना - ग्राम मदनी के भादू कृषि फार्म में कृषि विभाग द्वारा सोयल हेल्थ कार्ड योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कृषि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सहायक कृषि अधिकारी सुवालराम महला ने प्रशिक्षण शिविर में कृषि विभाग की संचालित व्यवस्थाओं के बारे में बताते हुए  किसानों को  जैविक खेती  करने की बात पर जोर देते हुए समय-समय पर किसान को  मर्दा प्रशिक्षण आवश्यकता, मर्दा प्रशिक्षण के लाभ, मर्दा नमूने लेने की विधि, संतुलित मर्दा प्रयोग, मृदा स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी देते हुए प्रकाश डाला। आसपास के क्षेत्र से आए हुए किसानों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर आवश्यक सुझाव दिए। कम लागत एवं कम पानी में शीघ्र तैयार होने वाली फसलें एवं  बागवानी एवं मुद्रा दायिनी फसल उगाने की भी सलाह दी गई ।इन्होंने किसानों को प्रशिक्षण के दौरान अनेक उपाय बताएं। पशु चिकित्सालय डाँ लक्ष्मण सिंह बाजिया ने सर्दी के बदलते मौसम में  पशुओं में होने वाली मौसमी बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए उनका उचित समय पर उपचार आदि के बारे में बताया। पशुओं को शुद्ध एवं पौष्टिक पशु आहार समय पर चारा खिलाना, दुधारू पशुओं के रखरखाव के लिए विशेष प्रबंधन करना एवं विभिन्न प्रकार की  बीमारियों से पूर्व निदान हेतु पशु टीकाकरण की जानकारी दी।




संवाददाता - पवन कुमार शर्मा