"".

Flickr Images

251 किलोमीटर की रोवर स्काउटस् की फिट इण्डिया एवं कोविड-19 जागरूकता रैली का स्वागत

पलसाना -  राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के निर्देशानुसार स्काउट गाइड स्थानीय संघ थोई से शुरू हो गई साइकिल रैली का स्थानीय संघ पलसाना के द्वारा राजकीय सामुदायिक हॉस्पिटल मे शानदार स्वागत किया गया। प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट बनवारी लाल कुमावत सचिव पवन कुमार शर्मा द्वारा 251 किलोमीटर की  साइकिल  जागरूकता  रैली का शानदार स्वागत किया गया । चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गोगराज सिंह निठारवाल एवं पलसाना के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप बगड़िया ने रैली को संबोधित किया। थोई के सचिव सुवालाल कुमावत, स्काउट मास्टर विजेन्द्र टेलर, अभीर सिहं, धासीराम वर्मा रोवर लीडर गुलजारी लाल सैनी, के नेतृत्व में फिट इण्डिया स्वस्थ समुदाय एक पहल कार्यक्रम एवं कोविड 19 जागरूकता साईकिल रैली में चन्द्रन शर्मा ,राहुल यादव, हिमाशु यादव,करण सैनी ,हेमराज यादव, अशोक यादव, रवि यादव, राजवीर, सचिव शर्मा, रामप्रताप भास्कर, कानाराम सोठवाल सहित अन्य स्काउट एवं रोवर का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर शिक्षाविद प्रमोद कुमार शर्मा, हनुमान प्रसाद प्रधानाचार्य राम कुमार मीणा, प्रहलाद सिंह ओला आदि मौजूद थे।

       साईकिल रैली के माध्यम से जिले के 60 से अधिक गॉवो,शहरो एवं ढाणियो , कस्बो में फिट इण्डिया एवं कोविड 19 का जागरूकता , योग करो और मस्त रहो , नो मास्क नो एंट्री का सन्देश नारे,तख्तियॉ, बेनर, निनाद, माईक आदि के माध्यम से  दिया जा रहा है । रैली शुक्रवार को थोई से रवाना होकर अजीतगढ,दिवराला,मूण्डरू, मउ, जालपाली,रीगस, चोमूपूरोहितान होते हुये खाटूश्यामजी पहुची । भोजन एवं रात्रि विश्राम के बाद 26 को काशीदा बावड़ी मंदिर खाटूश्यामजी से हरी झंडी दिखाकर  प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बनवारी लाल कुमावत बाय के लिए रवाना करेंगे। उसके बाद साइकिल रैली दॉता,सुलियावास,  जीणमाता, रैवासा गोरिया बाजोर,होते हुये सीकर पहुचेगी। रात्रि विश्राम जिला मुख्यालय पर कर 27 को प्रमोदजी बात होगी सुबह सीकर पिपराली, गुगारा,रधुनाथगढ, रामपुरा, गोल्याणा, लोहागर्ल,चिराना, उदयपुरवाटी, छापोली,ताल, गुहाला, थोई पहुंचेगी ।




संवाददाता - पवन कुमार शर्मा