"".

Flickr Images

पलसाना में किसान चौपाल का हुआ आयोजन

भाजपा सरकार की नीतियों से किसान आत्मनिर्भर बना है-बिजारणिया

पलसाना - कस्बे के रामलीला मैदान स्थित शेखावत विश्राम भवन में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के 96 जन्म दिवस पर किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष नंदलाल बिजारणिया ने पंचायत समिति पलसाना की ओर से आए हुए किसानों के सम्मान में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के प्रति भाजपा कभी खिलाफ नहीं रही है। भाजपा सरकार ने किसानों का सदैव भला किया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के द्वारा क्रेडिट केसीसी कार्ड की स्कीम लागू की गई। जिसके बदौलत अन्न पैदा करने वाला किसान आत्मनिर्भर बनता जा रहा है। उसके सामने 3 से लेकर 20 लाख तक का कार्ड ले रखा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव गांव ढाणी ढाणी को सड़क से जोड़ करके किसान को सीधा मंडी से जोड़ा गया। ताकि उसकी उपज का उसको सही समय पर लाभ मिल सके। भाजपा सरकार ने किसानों के हित में 6000 सालाना उनके खातों में जमा कराएं। देश के 9 करोड़ किसानों को 18 हजार करोड रुपए सीधे उनके खातों में जमा किए। दोपहर 12 बजे दूरदर्शन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सुना। भाषण सुनकर किसानों को अच्छा लगा ।कार्यक्रम में नवगठित पंचायत समिति पलसाना प्रधान सुनीता वर्मा, उपप्रधान पूरन सिंह शेखावत, राजस्थान किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष गजानंद कुमावत, प्रदेश मंत्री मधु कुमावत एवं मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश खर्रा को साफा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट कैलाश चंद शर्मा के द्वारा किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नंदलाल बिजारणिया,  सरपंच रूप सिंह शेखावत, प्रधान सुनीता वर्मा,उप प्रधान पूर्ण सिंह शेखावत, पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, भदालाकीढाणी सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार जांगिड, पूर्व सरपंच पलसाना हरफूलराम पवार ,एडवोकेट कैलाश चंद शर्मा,पूर्व उपसरपंच लढाणा कैलाशचंद्र अग्रवाल ,शिशु सरपंच जयराम खोवाल, एडवोकेट राजेश शर्मा विनोद गोयल, जुगलकिशोर कुमावत जगन सिंह सैनी ,मांगूराम भावरिया, विक्रम सिंह शेखावत, पूर्व उपसरपंच महावीर सिंह शेखावत ,प्रमोद भारद्वाज गोविंद सिंह चौहान सहित आसपास गांव ढाणियों के अनेक लोग मौजूद थे




संवाददाता - पवन कुमार शर्मा