पलसाना - ग्राम लाडपुर में कोविड-19 के तहत फिट इंडिया स्वच्छ भारत जागरूकता कार्यक्रम को लेकर योग एवं प्राणायाम किया जा रहा है ।राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पलसाना के स्वामी विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय ठीकरिया के स्काउटर दिनेश कुमार लाटा ने बताया कि गांव के नरेंद्र कुमार मावलिया, कमलेश कुमार फौजी, युवराज शर्मा ,ग्यारसीलाल लाटा आदि के निर्देशन में प्रतिदिन कोविड-19 के तहत फिट इंडिया स्वच्छ भारत जागरूकता कार्यक्रम धीरे-धीरे गति पकड़ता जा रहा है। कमलेश कुमार फौजी ने बताया कि जो फिट है वह हिट है। फिट इंडिया स्वस्थ भारत जागरूकता कार्यक्रम से जोश आत्मविश्वास बढ़ता है। राज्य पुरस्कार कर रहे स्काउट युवराज शर्मा का कहना है राष्ट्र निर्माण के लिए गांव के बच्चों एवं युवाओं को भी योग से जोड़ा गया है ।नियमित रूप से व्यायाम करने से प्रत्येक व्यक्ति होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं । स्थानीय संघ पलसाना के सचिव पवन कुमार शर्मा ने बताया कि फिट इंडिया स्वस्थ भारत जागरूकता कार्यक्रम को लेकर लाडपुर में जो मुहिम शुरू हुई उसको जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए स्थानीय संघ के प्रत्येक गांव में जागरूकता कार्यक्रम शुरू होंगे। स्काउटर दिनेश कुमार लाटा का मानना है कि फिटनेस हम सबकी जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है। सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने लाडपुर में अभिभावकों के साथ शुरू हुए कोविड-19 के तहत फिट इंडिया स्वच्छ भारत जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की छोटे से गांव में ऐसी शुरुआत फिट इंडिया स्वस्थ भारत गतिविधि एवं कोरोना जागरूकता को बढ़ाने की शानदार पहल है। इसकी रिपोर्ट मंडल मुख्यालय जयपुर भी भिजवाई है। स्थानीय संघ पलसाना के प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर (स्काउट)बनवारी लाल कुमावत ने संभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम में निरंतरता बनाए रखने की बात की ही।
संवाददाता - पवन कुमार शर्मा

