"".

Flickr Images

मैंने सरकारी कार्यालय खोले : विधायक वीरेंद्र सिहं

पलसाना - ग्राम सेवा सहकारी समिति चैनपुरा के नवनिर्मित गोदाम भवन का उद्घाटन किया। दातारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक वीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता के माध्यम से उचित मूल्य पर खाद बीज दवाई आदि उपलब्ध होने से उन्हें फायदा मिल रहा है। हुए चुनाव को लेकर दर्द बयां करते हुए हमारे प्रयास से एक छोटे से कस्बे पलसाना पंचायत समिति बनाया। इतना ही नहीं उप तहसील, कृषि उपज मंडी, सरस डेयरी, रिको औद्योगिक क्षेत्र सहित कई सरकारी कार्यालय खोले। गांव ढाणियों के कई विकास कार्य भी प्राथमिकता से पूरे करवाए। दातारामगढ़ पलसाना में चुनाव में सत्ता उन लोगो भाजपा हाथों में चली गई। जिनकी मानसिकता पंचायती राज विभाग से बिल्कुल नहीं है। कार्यक्रम में अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।




संवाददाता - पवन कुमार शर्मा