चौमू - चौमूं प्रेस क्लब के संरक्षक एवं ईटावा भोपजी के पूर्व सरपंच व बजरंग बाण के प्रधान सम्पादक स्व . सीताराम शर्मा ( पत्रकार ) की 20 वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को नगरपालिका वाले उद्यान में स्व . सीताराम शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी आयोजित की गई । संगोष्ठी का आयोजन प्रेस क्लब चौमूं के तत्वाधान में किया गया । संगोष्ठी के मुख्य अतिथि विष्णु कुमार सैनी ( नगरपालिका अध्यक्ष ) एवं किरण शर्मा ( उपाध्यक्ष ) व उपाध्यक्ष पति राजकुमार शर्मा ने कहा कि चौमूं के पत्रकार संगठनों का दायित्व है कि पत्रकारिता के स्तम्भ के रूप में कार्य करने वाले पत्रकारों की जयन्ती व पुण्य तिथि पर सार्थक चर्चा करें तथा उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारिता को मजबूत करें । उन्होने कहा कि कलम में तलवार से भी ज्यादा ताकत होती है । उन्होने पत्रकारों से कहा के वे निर्भय होकर अपनी लेखनी के माध्यम से समाज और देश से जुड़ी समस्याओं को उजागर करें ताकि उनके हल में मदद मिल सकें । पत्रकार स्व . सीताराम शर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पं . भवानी शंकर शर्मा ईटावा भोपजी वाले एवं गजानंद जी महाराज रिसाणी वालों ने कहा कि पत्रकारिता जगत में शर्मा ने स्वच्छ पत्रकारिता के मापदण्डों और मूल्यों के आधर पर जीवन जिया और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला उन्होने कहा कि इतिहास गवाह है कि आजादी में पहले या बाद तक अनेक राजनेता पत्रकारिता से जुड़ रहें है । उस समय की राजनीती एवं पत्रकारिता शिखर पर थी । उन्होने कहा कि आज परिस्थिति बदल रही है और हम हमारे मापदण्डों और मूल्यों को भूलते जा रहे है । मुख्य वक्ता के रूप में कृष्ण सिंह जादोन एडवोकेट ने शर्मा की पत्रकारिता जगत को दी गई सेवाओं और योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि स्व . सीताराम शर्मा कलम के धनी थे उन्होने समाज और देश की समस्याओं से रूबरू होकर निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए दूसरों के प्रति अपने दायित्वों का भली भांति निर्वहन किया , उन्होने आज के समाचार पत्रों की भाषा की चर्चा करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति पर भाषा के माध्यम से जिस प्रकार प्रहार हो रहा है इस पर हमें चिंतन करना होगा । उन्होंने हिन्दी समाचार पत्रों को भाषा में अग्रेजी के शब्दों के प्रयोग की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसी मिलावट से बचना चाहिए । स्व . सीताराम शर्मा को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय पत्रकारिता की विशेषता रही है कि वह राजनीती से अविछिन्न रूप से संबद्ध रही है । कांग्रेष जिलाउपाध्यक्ष छीतर मल जलथूरिया ने स्व . सीताराम शर्मा के व्यक्तित्व पर कहा कि शर्मा जी राजनीतिक स्वयं न बनकर जननेताओं के मेकर बना पाये थे उनकी लेखनी व विचार शौली पूर्णतः सैद्धांतिक थी उन्होंने कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया चाहे कितने ही कष्ठ झेलने पड़े । शर्मा जी सभी वर्ग व तबके के लोगों के प्रति आत्मीयता रखते थे । अपनी कलम के माध्यम से पत्रकारिता को नए आयाम दिया । इस अवसर पर रामधुनी का आयोजन किया गया । इस मौके पर श्री श्याम जन सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश कुमावत द्वारा गरीब महिलाओं को साड़ियों व बालिकाओं को पोसक देकर व अतिथियों को श्याम दुपट्टा पहनाकर व श्याम कलम , श्याम इत्र , श्याम प्रसाद एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित कर सुखद भविष्य की कामनाएं की । इस अवसर पर आशीष तिवाड़ी प्रेस क्लब अध्यक्ष , बाबूलाल भण्डारी महामंत्री , पूर्व अध्यक्ष रामावतार शर्मा , कैलाश बराला , शंकर जांगिड़ , कैलाश पाराशर , रामगोपाल सैनी , दीपक सैनी , मनीष यादव , रामलाल जाट , विकास शर्मा , गजानंद कुमावत , मदन लाल सैनी , भंवर लाल सैनी , विपुल शर्मा , रामजीलाल शर्मा , महेश पसाद शर्मा , सुभाष चन्द शर्मा , विश्वास दीक्षित , रविदत्त दीक्षित , जगदीश कण्डीलवाल , पूर्व महिला जिला महामंत्री सुशीला कुमावत , योगेश पारीक , रामेश्वर यादव , अजय सिंह नाथावत एडवोकेट , संजय भीवाल एडवोकेट , अशोक शर्मा , प्रहलाद शर्मा , कैलाश टेलर , बाबूलाल सिंगोदिया , जयप्रकाश शर्मा , छींतर मल लील , रामस्वरूप टेलर , अमरचंद रावत , दिनेश , आदित्य आदि लोग उपस्थित थे । इस अवसर पर अजय पलसानिया , गोपाल सिंह निर्वाण , भंवर खां ईटावा मौजूद थे । प्रेस क्लाब अध्यक्ष आशीष तिवाड़ी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
संवाददाता - राजीव दाधीच

