पाली - संभागीय आयुक्त डाॅ. राजेश शर्मा ने सोमवार को उपखण्ड कार्यालय पाली का औचक निरीक्षण कर कार्य व्यवस्था का जायजा लिया।
डाॅ. शर्मा ने उपखण्ड कार्यालय की पत्रावलियों की जांच की एवं न्यायालय के कार्य की समीक्षा की। उन्होंने रेकाॅर्ड, सम्मन तामिल, उपखण्ड कार्यालय की कार्य प्रणाली की जांच कर उपखण्ड अधिकारी को कार्य के संबंध आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला कलक्टर अंश दीप ने सरकारी की जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मनरेगा, बिजली, पानी, सड़क आदि कार्यो के साथ पाली में जल प्रदूषण रोकथाम के संबंध में पाली में जल प्रदूषण रोकथाम के संबंध में किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। डाॅ. शर्मा ने जिला कलक्टर को एनजीटी के आदेश की पालना करने के निर्देश देते हुए जिले में कोविड़ 19 के तहत वैक्सीनेशनकी तैयारियों के बारे में जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.एस.नागा, उपखण्ड अधिकारी उत्सव कौशल सहित उपखण्ड कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहे

