पाली - संभागीय आयुक्त डाॅ. राजेश शर्मा ने राजकीय बांगड चिकित्सालय का निरीक्षण कर कोविड-19 के संबंध में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।र।
डा.शर्मा ने वैक्सीन आने पर वैक्सीन के रख रखाव एवं वितरण, कोविड-19 सेंपलिंग व्यवस्था, जांच, आईसोलेशन वार्ड का जिला कलक्टर अंश दीप, उपखण्ड अधिकारी उत्सव कौशल के साथ निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त ने मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. हरिश एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.एच.एम.चोधरी से कोरोना मरिजों के सेंपल लेने उनके उपचार की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आॅक्सीजन सप्लाई व्यवस्था का निरीक्षण कर आॅक्सीजन मरीजों को उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वर्तमान में आ रहे कोविड-19 के मरीजों के बारे पूछताछ कर ईलाज के लिए सभी पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर अंश दीप ने चिकित्सा विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देते बताया कि प्रर्याप्त मात्रा में आक्सीजन उपलब्ध हैं। मरीजों के नियमित सेंपल लेकर जांचे करवाई जा रही है साथ ही क्वारेंटिन व्यवस्था के साथ ईलाज का पुख्ता प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने वैक्सीन आने की जानी चाली तैयारियों के बारे में संभागीय आयुक्त को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैक्सीन के लिए जिले में 23 स्थानों का चयन किया गया है इन स्थानों पर 100-100 लोंगों को वैक्सीन लगाई जाएगी 5 दिन में कुल 12500 वैक्सीन प्रथम चरण में लगेगी।
मेडिकल कालेज के प्राचार्य, बांगड़ अस्पताल के पीएमओ ने अस्पताल में की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। उपखण्ड अधिकारी उत्सव कौशल ने चिकित्साधिकारियों के साथ चर्चा कर वैक्सीन के लिए स्थान के चयन, वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।

