पाली, 14 दिसम्बर। जोधपुर संभागीय आयुक्त डाॅ. राजेश शर्मा ने सोमवार को पाली उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उपखण्ड अधिकारी पाली उत्सव कौशल ने बताया कि संभागीय आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 कार्यक्रम की समीक्षा कर इसकी प्रगति रिपोर्ट पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने उपखण्ड कार्यालय के विभिन्न संधारित रेकाॅडों का निरीक्षण कर कार्यालय की पत्रावलियों एवं न्यायालय के कार्य की समीक्षा की। इस मौके पर तहसीलदार पंकज कुमार, मूलसिंह भाटी, जसवंत सिंह जैतावत, जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित, सवाई सिंह राजपुरोहित, विक्रमसिंह परिहार, बबलू काठात, मानवेन्द्र डाबी, कानाराम आदि मौजूद रहे।

