"".

Flickr Images

 जिला परिषद के चुनाव को लेकर रोहट पँचायत समिति क्षेत्र के कांग्रेसजनो की बैठक।


पाली :- केंद्र सरकार के किसान विरोधी विधेयकों के विरोध में हस्ताक्षर किये गए परफॉर्मो को एकत्रित करने एवं पंचायत समिति, जिला परिषद के चुनाव को लेकर रोहट पँचायत समिति क्षेत्र के कांग्रेसजनो की बैठक कांग्रेस नेता एवम पाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई के नेतृत्व में आज रविवार को संत श्री रेवागिरी जी महाराज बगेची जैतपुर में रखी गई। जिसमे पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम जनप्रतिनिधियों के साथ सेंकडो कांग्रेसजनों ने शिरकत कर आने वाले चुनाव में एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को जिताने की अपील की।  बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि विरोधी विधेयक लाकर खेती और किसानी को खत्म करने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री अपने पूंजीपति मित्रो को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों को नुकसान पहुंचा रहे है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ अन्याय नही होने देगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आमजन के हित मे कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है, बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार दिया है। कोरोना के दौरान जरूरतमंदों की सहायता के लिए, कोरोना संक्रमण को रोकने एवम संक्रमित लोगो के इलाज के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। सुकरलाई ने कहा कि रोहट पंचायत समिति क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस को जिताना जरूरी है । सभी को एकजुट होकर हमारे पंचायत समिति एवम जिला परिषद सदस्यों को जीत दिलाने के लिए मेहनत करनी होगी। सभी की राय से पार्टी अपने उम्मीदवार तय करेगी । इस बैठक में पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से दावेवारी करने वालो के आवेदन लिए गये। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य जोगाराम सोलंकी, अमराराम पटेल, जवाहरलाल जाट, पीराराम पटेल राणा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मेवाड़ा, निर्वतमान ब्लॉक अध्यक्ष मंगलाराम पटेल, पूर्व उप प्रधान मुन्नालाल परिहार, नारायण पटेल, लक्ष्मणराम भूरिया, गिरधारीसिंह धोलेरिया शासन, वागाराम विश्नोई, बाबूसिंह वायद, सरपंच अमराराम बेनीवाल, भगाराम चेन्डा, प्रकाश मेघवाल, दिलदार खां, अशोक कुमार मेघवाल, राजेन्द्रसिंह सुकरलाई, सोनाराम भील, सरपंच प्रतिनिधि धीरेंद्र वैष्णव, नेमाराम देवासी, नरपतसिंह बिठू, सरदारसिंह मोरिया, बालाराम हरावास, प्रेम पटेल, देवीसिंह दुदिया, मंगलाराम चेन्डा, भंवरसिंह बांडाई, पीराराम पटेल, नेमाराम मीणा, हड़मानाराम दिवानदी, नरपतसिंह जेतपुर, किशनदान गढ़वाड़ा, पुनाराम विश्नोई, खीमाराम पाचपदरिया, अमराराम मेघवाल, भरतसिंह झिंतड़ा, कानाराम सोनाई लाखा, गणपतदास वैष्णव, कानसिंह खुन्डावास, जुंझारसिंह जोधा, राणाराम पटेल, गणपत पटेल, रूपाराम जाणी, चंदन भारती, शंकरलाल फुलवरिया, दीपक बामनिया, कानाराम घांची, केवलराम डूंगरपुर, बाबूनाथ गोस्वामी, सदाराम विश्नोई, सोहन गुणपाल, भागीरथ चोयल, रूपाराम पटेल, कानाराम मेघवाल सहित सेंकडो कांग्रेसजन उपस्थित रहे।