"".

Flickr Images

 मारवाड़ जंक्शन में मिनी अंडरब्रिज और ऑवरब्रिज को लेकर साई संस्था ने दिया रेल मंत्री के नाम ज्ञापन।


पाली :-  मारवाड़ जंक्शन पश्चिमी राजस्थान के मुख्य जंक्शन रेलवे स्टेशन एवं पाली जिले के एकमात्र जंक्शन रेलवे स्टेशन मारवाड़ जंक्शन  मे डाक बंगले से मुख्य डाकघर तक एवं अजमेर की फाटक पर पैदल राहगीरों के लिए मिनी अंडरब्रिज या फुटऑवरब्रिज बनाने को लेकर एक ज्ञापन संस्था के पदाधिकारियों ने साई संस्था अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में स्टेशन प्रबंधक राजूलाल धवन को उनके कार्यालय में प्रेषित किया। इस भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने  बताया कि कस्बे के डाक बंगले से लेकर मुख्य डाकघर तक एक ऑवरब्रिज या मिनी अंडरब्रिज की आवश्यकता महसूस की जा रही है इसी प्रकार अजमेर रेलवे फाटक जो कि अब पूर्ण रुप से बंद होने की तैयारी में है,इस फाटक के बंद होने के बाद रेलवे लाईनों के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर निवास करने वाले बाशिंदों व आसपास के सैकड़ों गांवों से आवागमन करने वाले बाशिंदों को विशेषकर पैदल आवागमन को लेकर काफी परेशानी होगी यदि फाटक बंद होने से पहले ही इसी स्थान पर पैदल राहगीरों के लिए मिनी अंडरब्रिज या फुटऑवरब्रिज बना दिया जाए तो आमजन को कोई परेशानी नहीं होगी हालांकि अजमेर रेलवे फाटक के पास एक मिनी अंडरब्रिज बना हुआ है परंतु छोटा बना होने एवं  वर्षा में अक्सर पानी भरा होने से पैदल राहगीरों को काफी परेशानी होगी इसलिए अजमेर फाटक बंद होने से पूर्व यह प्रस्ताव लिया जाना जरूरी है कि पैदल राहगीरों को राहत मिल सके। मारवाड़ जंक्शन की बसावट को देखते हुए शहर में एक ऑवरब्रिज की आवश्यकता महसूस की जा रही है हालांकि एफसीआई गोदाम के पास ऑवरब्रिज की कार्रवाई प्रारंभ हुई थी परंतु अभी ठंडे बस्ते में है सभी को महती आवश्यकता पर ध्यान देना होगा,इसी प्रकार रेलवे स्टेशन पर आश्रम एक्सप्रेस,गरीब रथ, ओखा हरिद्वार देहरादून, राजधानी, जैसी महत्वपूर्ण गाड़ियों का ठहराव अब तक नहीं होने,रेलवे स्टेशन पर छाया शैड संपूर्ण नही होने ,रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी नुमा एस्केलेटर सुविधा नहीं होने, रेलवे स्टेशन पर एटीएम नहीं होने जैसी अनेक असुविधाओं का सामना भी रेल यात्रियों को करना पड़ रहा है। देवेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि साई संस्था द्वारा लगभग 28 वर्षों से रेल सुविधाओं को लेकर अहिंसात्मक एवं उदारवादी नीति से संघर्ष किया जा रहा है परंतु अब तक भी कोई राहत नहीं मिली है विशेषकर मारवाड़ जंक्शन से मावली ब्रॉडगेज लाइन जो कि वर्ष 2017 के रेल बजट में टोकन मनी के रूप में ₹20 लाख की राशि आवंटित कर राहत प्रदान करने का प्रयास बजट में किया गया था परंतु अब तक भी योजना अधरझूल में लटकी हुई है जिसकी वजह से मेवाड़ की और से जुड़े उदयपुर,चित्तौड़गढ़ व अन्य रेलवे स्टेशन पहुंचने का लाभ नहीं मिल पा रहा है रेलवे अधिकारी ने बताया कि जल्द ही त्वरित कार्रवाई कराने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल के साथ साई संस्था के किशन मेघवाल, भरत मेघवाल, अजय मीणा, दिनेश मेघवाल आसिफ मोहम्मद डायर इत्यादि उपस्थित थे।




मारवाड़ जंक्शन से कैलाश भाटिया की रिपोर्ट