दीपावली की छुटिया घोषित करने व बोनस की घोषणा करने के लिये रेस्टा ने सौपा ज्ञापन।
पाली :- राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) ने शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासारा को शिक्षा विभाग में मद्य्यावधि दीपावली का अवकाश यथावत रखवाते हुए पिछले डेढ़ साल से मुख्यालय पर मौजूद शिक्षको को राहत प्रदान करने ले लिए ज्ञापन भेजा |
रेस्टा के जिलाध्यक्ष परमवीर सिंह ने बताया कि कोविड की वजह से इस बार ग्रीष्मावकाश की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई थी और उसके बाद लगातार शिक्षक अपने मुख्यालय पर ही है | बहुत सारे शिक्षक जो अन्य जिलों में पदस्थापित है जो घर से 500 से 800 किलोमीटर दूर है इसलिए जल्दी ही दीपावली का अवकाश घोषित करे साथ ही बोनस की घोषणा करे जिससे सभी कर्मचारियों राहत मिल सके।
संघ के संरक्षक कल्याण सिंह टेवाली ने बताया कि दीपावली की 11 दिन की छुट्टियां यथावत रखी जाए व इस दौरान BLO कार्यों, चुनाव प्रशिक्षण या अन्य किसी प्रकार की duty नही लगाई जाए जिससे लाखों शिक्षक कुछ समय अपने परिवार के साथ बिता सकें व मानसिक रूप से तरोताजा होकर अध्यापन कार्य व अन्य विभागीय कार्य पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ करवा सके |

