प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद ने जिला कलक्टर अंश दीप से वार्ताकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली
पाली - जिले के प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद ने जिला कलक्टर अंश दीप से वार्ताकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रकाशित एक समाचार पत्र में मरीजों के लिए बांगड़ अस्पताल में ऑक्सीजन व्यवस्था चरमराई के संबंध में कार्यवाही करते हुए जिला कलेक्टर एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से रिपोर्ट मंगलवार को प्रस्तुत कर सभी आवश्यक व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 एवं अन्य मरीजों को सभी सुविधाएं बिना व्यवधान के आवश्यक रूप से सुलभ कराई जाए। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में मरीजो को चिकित्सा लाभ के साथ सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। आॅक्सीजन सप्लाई निरन्तर सुलभ कराई जा रही है। सभी स्टाफ सदस्यों को इसके लिए पाबन्द किया गया है। रविवार को आॅक्सीजन सप्लाई चार-पांच मिनट के लिए तकनीकी कारण से बंद हुई जिसे तुरन्त ठीक कर लिया गया।
