"".

Flickr Images

प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी निरन्तर सीईटीपी के सेम्पल की जांच की निगरानी करने के साथ ही अवैध रूप से संचालित फैक्ट्रियों के विरूद्ध कार्यवाही करे

प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी निरन्तर सीईटीपी के सेम्पल की जांच की निगरानी करने के साथ ही अवैध रूप से संचालित फैक्ट्रियों के विरूद्ध कार्यवाही करे 


पाली - अतिरिक्त जिला कलक्टर वीरेन्द्रसिंह चौधरी ने कहा कि एनजीटी के निर्देश की पालना सभी संबंधित विभागों एवं सीईटीपी को करना आवश्यक है। अतिरिक्त जिला कलक्टर चौधरी ने कहा कि नगर परिषद एवं सीईटीपी, एनजीटी के निर्देशों की पालना करते हुए पानी निर्धारित मापदंड के अनुसार उपचारित करें किसी भी सूरत में प्रदूषित पानी नदी में न जाए इसकी पुख्ता व्यवस्था करें। उपखंड अधिकारी उत्सव कौशल ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी निरन्तर सीईटीपी के सेम्पल की जांच की निगरानी करने के साथ ही अवैध रूप से संचालित फैक्ट्रियों के विरूद्ध कार्यवाही करे । उन्होंने कहा कि प्रदूषित पानी नदी में न जाए साथ ही नदी में प्रदूषित नही बहे इसकी निरन्तर माॅनिटरिंग करे। उन्होंने कहा कि नदी व अन्य स्थानों पर टैकरों द्वारा प्रदूषित पानी नही गिराया जाए इसके लिए परिवहन विभाग निरन्तर माॅनिटरिंग करें। उन्होंने कृषि, सिंचाई, पेयजल, भूजल विभाग के अधिकारियों को एनजीटी के निर्देशों की पालना मंे सौंपे गए दायित्वों के संबंध में निरन्तर कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

सीईटीपी के अध्यक्ष अनिल गुलेच्छा ने जेएडएलडी प्लांट में चल रहे कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि स्काडा ऑनलाइन सिस्टम प्रभावी है जयपुर तक प्रतिदिन रिपोर्ट भेजी जा रही है। प्लांट संख्या 4 व 6 में अपग्रेडेशन कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि एसटीपी प्लांट में उपचारित पानी को उद्योगों के लिए काम में लिया जा रहा है।

बैठक में प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय के दीपक ओझा ने बिन्दुओं की जानकारी देते हुए अब तक किए गए कार्यो के बारे में बताया कि बैठक में रूडिप के अधिशाषी अभियंता के.के.अग्रवाल, नगर परिषद आयुक्त, उद्योग विभाग के रज्जाक अली सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।