एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 नवम्बर को नगर परिषद टाउन हाॅल में आयोजित होगा।
पाली - पंचायत आम चुनाव 2020 में नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 नवम्बर को नगर परिषद टाउन हाॅल में आयोजित होगा। जिला मजिस्ट्रेट अंश दीप ने बताया कि पंचायत आम चुनाव 2020 के लिए पंचायत समिति क्षेत्रों में नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार, 11 नवम्बर को पंचायत समिति बाली, मारवाड़ जंक्शन, रायपुर, देसूरी एवं जैतारण के लिए प्रातः 9ः30 बजे एवं पंचायत समिति पाली, रोहट, सुमेरपुर, रानी एवं सोजत के लिए दोपहर एक बजे से नगर परिषद टाउन हाॅल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।

