जवाली व्यापार मंडल ने सभी मोहल्ला एवं गलियों मे निकाला रूट मार्च।
पाली : रूट मार्च जवाली गांव के सभी मोहल्लों व गलियों में निकाला गया, जवाली व्यापार मंडल व युवा टीम द्वारा जवाली गाँव मे रूट मार्च निकाला गया जिसमें घोषणा की 15 मई से गांव की सभी दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 1बजे तक ही खुली रहेगी यदि कोई इस नियम का उल्लंघन करता मिला तो उस पर कड़ी क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी एवं बाहर से फल, सब्जी वालो से अगर किसी ने कोई भी सामान खरीदा तो उस व्यक्ति पर ग्राम पंचायत एवं व्यापार मंडल द्वारा जुर्माना वसूला जाएगा, रुट मार्च में युवा टीम ने सभी ग्रामीणों से मास्क लगाने की अपील की, व्यापार मंडल के अध्यक्ष केवलचंद गांधी, सचिव उत्तमचन्द गांधी, मंत्री झूमरलाल भलगट, अलाउंसर नरेश सिंह राजपुरोहित व व्यापारी विकास जोशी समस्त युवा टीम मौजूद रहे।
मुकेश कुमार बॉस
