प्रभुदास जी धूणी के महंत पर हुए हमले एंव चोरी के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को लेकर कांग्रेस ब्लॉक सचिव गहलोत ने व्रताधिकारी को सौपा ज्ञापन।
पाली : मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के सिरियारी थाना के अंतर्गत फुलाद के पास बने जन जन की आस्था का केन्द्र प्रभुदास जी की धूणी पर बीते दिनों अज्ञात चोर एंव लुटेरों द्वारा वहां के स्थानीय महंत कानदास महाराज को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट एंव मन्दिर से नगदी सहित अन्य सामान भी चोरी कर ले गए, यहां मामले को लेकर कांग्रेस ब्लॉक सचिव जगदीश डी गहलोत ने सोजत व्रताधिकारी डॉ हेमन्त कुमार को ज्ञापन सौपकर आरोपियों की गिरफ्तार करने एंव निष्पक्ष जांच की मांग की, ज्ञापन में गहलोत ने बताया कि जन जन की आस्था के केन्द्र सहित पहाड़ो में बसा प्रभु दास की की धूणी की यह स्थली पर्यटन का केन्द्र भी है यहां से काफी लोगो की आस्था जुड़ी हुई है ऐसे में यहां के महंत को बंधक बनाकर मारपीट एंव चोरी की वारदात निंदनीय है, गहलोत ने ज्ञापन में बताया कि इस मामले में विशेष टीम बनाकर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए एंव निष्पक्ष जांच की जाए। इस मौके पर कार्यकर्ता रोहन आसवानी, सुरेश प्रजापत, तरुण राजक, हरीश टेलर मौजूद रहे।
कैलाश भाटिया मारवाड़ जंकशन
