"".

Flickr Images

भामाशाह परमार द्वारा तीन स्क्रीनिंग मशीन की भेंट।



पाली :  खोड़ ग्राम मे भामाशाह वेनाराम परमार ने चिकित्सालय में स्किनरिंग मशीन की कमी को देखते हुए उन्होंने तीन मशीन भेंट की। उन्होंनेे एक मशीन खोड़  सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में डॉ मोहनलाल प्रजापत व डॉक्टर गणेश सीरवी की मौजूदगी में सुपुर्द की इस मौके भामाशाह वेनाराम परमार ,पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश सीरवी,  किरण सिंह चौहान,,  मेल नर्स बंशीलाल नागरिया अरुणेश भाटी, प्रदीप चौधरी, कृषि पर्यवेक्षक दीपाराम बॉस, बीएलओ सुरेंद्र कुमार, बीएलओ फूलचंद मालवीय, बीएलओ जेठाराम, सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। इसी तरह उन्होंने एक मशीन गांव कीरवा में  एएनएम कंचन देवी को सुपर्द की इस मौके प्रधानाचार्य राकेश बाबू , सरपंच घीसी देवी मगाराम चौधरी आर आई सज्जन सिंह, पटवारी किशोर कुमार, बालराई सरपंच केसाराम कुमावत, शारीरिक शिक्षक महेशचंद्रसिंह मेड़तिया जेठाराम चौधरी की उपस्थिति रहे । इसी तरह  गांव चांगवा  में प्रवासियों  के गांव  पहुंचने पर  स्क्रीनिंग के लिए एक भी मशीन नहीं होने से परेशानी का सामना कर रहे ग्राम वासियों के लिए भामाशाह ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता छैल कवर व एएनएम शकुंतला शर्मा को मशीन सुपुर्द की इस मौके मौके बीएलओ प्रवीण आगलेचा, पर्वतसिंह जोधा ,कुकाराम देवासी, सहित  ग्रामीण उपस्थित रहे ग्रामीणों ने भामाशाह को बहुत-बहुत साधुवाद दिया कि इस जरूरत में उन्होंने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। परमार जब भी जरूरत पड़ती है तो हमेशा सेवा के लिए तत्पर तैयार रहते हैं।








मुकेश कुमार बोस