वार्ड वासियों ने किया कोरोना भगाओ युवा मंडल का सम्मान।
पाली : मारवाड़ जंक्शन भाजयुमो मंडल प्रवक्ता गोविंद वारेशा वार्ड संख्या 4 कि वार्ड पंच जमीला बानो एवं वार्ड वासियों के द्वारा कोरोना भगाओ युवा मंडल का सम्मान किया गया दिनांक 10 मई को जब कोरोना मंडल वार्ड संख्या 9 व 10 में सेनेटराइम्स व मास्क वितरण करने के लिए गया उस समय वार्ड के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की गई एवं माल्यार्पण कर मंडल का स्वागत एवं इस महामारी के दौर में उनके द्वारा की जा रही सेवा के लिए आभार व्यक्त किया गया इस उपलक्ष पर मंडल के सदस्य अनीश पठान ने मंडल के द्वारा किए गए कार्य जैसे कि खाद्य सामग्री वितरण सैनिटाइजेशन बैंक संबंधी सेवाएं वृद्ध आश्रम सेवाएं प्रशासन के साथ मिलकर सहायता करना एवं चित्र व रंगोली के जरिए लोगों को जागरूक करना जैसे कार्यों के बारे में जानकारी वार्ड के लोगों को एवं सम्मानकर्ताओ को उपलब्ध करवाई गई मंडल सदस्य, वार्ड संख्या 6 वार्डपंच सोनु जैन व रजत शर्मा द्वारा वार्ड के लोगों को आश्वस्त किया गया कि मंडल सदैव लोगों की मदद के लिए तत्पर है समस्त सम्मानकर्ताओ का धन्यवाद प्रेषित किया और इसी तरह मंडल का साथ बनाए रखने का अनुरोध किया मंडल के सदस्य व वार्ड संख्या 17 के वार्डपंच राजेश चौहान के लिए तालिया बजे गई जो उन्होंने सेनेटाइजर का छोडकाव करवाया उपलक्ष पर मंडल के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे उपलक्ष पर वार्ड के गोपीलाल वारिशा, महबूब खान, एडवोकेट आफताब अली, अनिल दुबे, जितेंद्र नाथ, अजय माथुर, सोनू कंडारा व समस्त वार्ड वासी उपस्थित रहे।
कैलाश भाटिया मारवाड़ जंक्शन पाली

