कोरोना वायरस महामारी बीमारी के टेस्टिंग के लिए इंफ्रा थर्मामीटर मशीन ग्राम ढ़ारिया व खारड़ा के सुपर्द की।
पाली : रानी तहसील ग्राम पंचायत के ग्राम ढ़ारिया व खारड़ा लिए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य खीमाराम चौधरी की प्रेरणा से भामाशाह ढलाराम भीकाराम चौधरी ढ़ारिया द्वारा कोरोना वायरस महामारी बीमारी के टेस्टिंग के लिए इंफ्रा थर्मामीटर मशीन ढ़ारिया ए एन एम पूजा मीना व खारडा ए एन एम अनु कंवर को सुपर्द कर दोनों गांव के आम जनता का टेस्टिंग शुरू की दोनों गांव में कोरोना बीमारी के किसी में लक्षण नहीं पाए गए। इस पर गांव वालों को राहत महसूस हुई इस मौके खीमाराम चौधरी, उपसरपंच जन्मजयसिंह, वार्ड पंच पोकरराम, वार्डपंच दिलीप मेंशन, बीएलओ रूगाराम, देवाराम लालाराम, वेलाराम सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
मुकेश कुमार बोस