"".

Flickr Images

90 लाख स्कूली बच्चों को बांटे जाएंगे कैलेंडर, इनमें सरकार की 12 योजनाओं की जानकारी

90 लाख स्कूली बच्चों को बांटे जाएंगे कैलेंडर, इनमें सरकार की 12 योजनाओं की जानकारी


जयपुर : प्रदेश मे अब स्कूली विद्यार्थियों के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने की तैयारी है। इसके लिए सरकारी स्कूलों के बच्चों को कैलेंडर बांटे जाएंगे। सरकार के चार साल पूरे होने और नव वर्ष 2023 के उपलक्ष्य में कैलेंडर तैयार कराए गए हैं। हर कैलेंडर में सरकार की 12 जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है। अब इन कैलेंडरों को 64 हजार सरकारी स्कूलों के 90 लाख से अधिक विद्यार्थियों को वितरित करने की तैयारी है। कैलेंडर वितरित करने की जिम्मेदारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को सौंपी गई है। यहां से कलेक्टर कार्यालयों में कैलेंडर भेजे जाएंगे।

वर्ग स्कूल बच्चे 

प्रारंभिक 47,539 32,11,798

माध्यमिक 17,367 58,40,606

कुल 64,906 90,52,404