"".

Flickr Images

जिले में सामाजिक सद्भाव कायम, जिला प्रशासन की तत्परता आई काम

जिले में सामाजिक सद्भाव कायम, जिला प्रशासन की तत्परता आई काम

पाली : जिले में सामाजिक सद्भाव कायम करने के लिए पिछले दाे दिनाें से प्रशासन द्वारा कई बड़े निर्णय लिए गए। पूरे जिले में धारा 144 लगाकर शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए प्रत्येक चाैराहे पर पुलिस के साथ-साथ अधिकारियाें ने मुस्तैदी दिखाई। इसका परिणाम यह रहा कि जिले में  सामजिक सद्भाव कायम है। कलेक्टर नमित मेहता ने जिले में 144 धारा लगाकर सभी संस्थाओ के साथ लगातार संवाद स्थापित किया। इसके साथ ही बारवा के जितेंद्र हत्याकांड में परिवार काे अधिक से अधिक आर्थिक सहायता दिलाने के लिए भी कार्य किया।  साथ ही पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के नेतृत्व में पुलिस ने भी इस मामले की गंभीरता काे समझते हुए आराेपियाें काे तुरंत ही गिरफ्तार कर दिया। ओर जांच भी तत्परता से हाे रही है।

उदयपुर में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने समझाइश कर  रविवार को डबोक एयरपोर्ट पर रोक लिया। दोनों नेता जितेंद्र मेघवाल हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर पाली जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस अफसर एयरपोर्ट पहुंचे। सुबह 9 बजे से चंद्रशेखर और जयंत चौधरी को पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोक लिया। दोपहर  जितेंद्र के घरवालों से मुलाकात के बाद चंद्रशेखर और जयंत चौधरी 3 बजे की फ्लाइट से उदयपुर से ही दिल्ली लौट गए।  वहीं जितेंद्र के परिवार काे मांगाें काे लेकर भी सहमति बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। इसकाे लेकर भी प्रशासन द्वारा पूरा सहयाेग किया जा रहा है। अब तक करीब 10 लाख की आर्थिक सहायता पहुंचा दी गई है।एवम 5 लाख की ओर सहायता के लिए भी भारत सरकार को लिखा है  इसके साथ ही विभिन्न माध्यमाें से भी सहयाेग किया जा रहा है।

कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि पाली एक शांतिपूर्ण जिला है। यहां पर सामाजिक सद्भाव से लाेग एक दूसरे का सहयाेग करते है। उन्हाेंने कहा कि किसी भी स्थिति में इसकाे कायम रखा जाएगा। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। जिले में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे है। इसमें पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत भी लगातार पुलिस टीम के साथ काम कर रहे है।उन्होंने  कहा कि जिले में सामाजिक सद्भाव व शांति को ठेस पहुचाने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी । पुलिस ने माहौल खराब करने वालो व शोसल मीडिया पर अफवाहे फैलाने के विरुद्ध धरपक्कड़ व मुकदमे की कार्यवाही कर रही है।

कलेक्टर गांवाें में खुद पहुंचे, साेशल मीडिया अफवाह फैलाने वालाे के खिलाफ कार्रवाई

कलेक्टर नमित मेहता व पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने जिले में सामाजिक सद्भाव कायम करने के लिए खुद गांवाें में पहुंचे ग्रामीणाें के बीच जाकर समझाइश की। बाली क्षेत्र के विभिन्न गांवाें में गए। उन्होंने देसूरी, बाली एवं सुमेरपुर क्षेत्र  में सभी वर्गों व जाति के मौजीज लोगो से बातचीत कर शांति व सद्भाव बनाए रखने की बार बार अपील भी की।उन्होंने बाली उपखण्ड स्तर पर भी बैठक लेकर   समझाइश की  इसके साथ ही जिले में माेजिज लाेगाें से सामाजिक स्तर पर भी बातचीत करके  आपस में शान्ति व  सद्भाव रखने का आव्हान किया। साथ ही प्रशासन ततपरता दिखाते ने साेशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वाें पर भी तुरंत कार्रवाई की। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए। इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर भी लगातार कंट्राेल रुम स्थापित करके पूरे जिले का लगातार फीडबैक लेते रहे। करीब 15 दिनाें से कलेक्टर लगातार जिले के दाैरे पर रहे। इसमें बाली क्षेत्र में विभिन्न संगठनाें की बैठक भी ली। जिला प्रशासन ने अथक प्रयास कर जिले में शान्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखी जिससे कोई अप्रिय घटना नही हुई।