"".

Flickr Images

कोविड वेक्सीनेशन एवं कोरोना के प्रति जागरूकता ज़रूरी : निम्बाड़ा

 कोविड वेक्सीनेशन एवं कोरोना के प्रति जागरूकता ज़रूरी - निम्बाड़ा                       

सुमेरपुर : ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो में वेक्सीनेशन के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य को लेकर  मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत की प्रेरणा से लगातार चलाए जा रहे कोरोना वेक्शीनेशन जागरूकता अभियान में केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड के पुर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे वेक्सीनेशन शिविर में भाग लेने के लिए आम जन को वेक्सीनेशन के लिए जागरूक किया, इसके तहत जन प्रतिनिधीयों व कार्यकर्ताओं के साथ बाँकली, खिवाँदी, बामणेरा, नोवी, कोरटा व पोमावा आदी गाँवों में ग्रामवासियों को कोविड वेक्सीनेशन के लिए एवं कोरोना जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को सतर्क एवं सावधानी बरतने के लिए के प्रेरित किया। निम्बाड़ा ने कहा की आम जन को आगे आ कर वेक्शीन लगानी चाहिए महामारी से बचने का एकमात्र साधन कोरोना की वैक्सीन है। निम्बाड़ा ने लोगों को इस बात के लिए आश्वस्त किया कि कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है. इसके लिए लड़ाई में वैक्सीन संजीवनी बन कर उभरी है. ऐसे में कोरोना से डरना नहीं है, बल्कि सभी के लिए वैक्सीन लेना है। 



इस अवसर पर कांग्रेस नेता नाथूँराम देवसी, शंकरलाल गहलोत, जवानाराम बोराना, चतराराम, शैतान कुमार, रतनलाल मीणा, एवं क्षेत्र के सरपंच, उप सरपंच, वार्ड पंच जनप्रतिनिधि, चिकित्सा कर्मी एवं कर्मचारी सहित अनेक समाजिक कार्यकर्ता मौजुद रहे।