"".

Flickr Images

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम जिला कलक्टर अंश दीप, रोहट प्रधान सुकरलाई की अध्यक्षता में मनाया गया।

पाली - जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नगर परिषद सभागार में ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ‘‘योजनान्तर्गत ‘‘राष्ट्रीय बालिका दिवस‘‘ कार्यक्रम जिला कलक्टर अंश दीप के मुख्य अतिथि एवं रोहट प्रधान श्रीमती सुनिता राजपुरोहित सुकरलाई की अध्यक्षता में मनाया गया। 


समारोह में अतिथियों ने जिलें की सर्वाधिक बाल लिंगानुपात वाली 20 ग्राम पंचायतो का प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो भेंट कर सम्मानित किया। सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग भागीरथ ने बताया कि 21 जनवरी से जिला मुख्यालय पर बालिका सप्ताह के तहत विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विजेता रही बालिकाओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। इन प्रतियोगिताओं में मुकुनचंद बालिया, मिल एरिया बालिका, जमनालाल बजाज हाउसिग बोर्ड, पुनायता महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम, रूप रजत संस्कार विद्यालयों की बालिकाओं ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहट प्रधान श्रीमती सुनिता कंवर सुकरलाई ने कहा कि महिलाओं को बेटियों का सम्मान करना चाहिए तथा उन्हें शिक्षित करने के लिए सम्बल प्रदान करना चाहिए। नूतन पहल संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती नूतनबाला कपिला ने कहां कि बेटिया किसी से कम नही हैं और वे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सफलता का परचम फहरा रही हैं। बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के ब्रांड एम्बसेडर डाॅ.के.एम.शर्मा ने बेटियों के विकास की दिशा में किये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। मिल एरिया बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना कुलश्रेष्ठ ने महिला अधिकारिता विभाग के आयोजनो की सराहना की एवं बेटियोें को आगे बढाने की दिशा में ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता जताई। महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की संचालिका श्रीमती विमला मंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अन्तर्गत 21 बालिकाओं का केक काटकर एवं उनको वाॅकर और बेबी किट देकर बालिका जन्मोत्सव मनाया गया। शिक्षा सेतु योजना में सर्वाधिक फार्म भराने वाली साथिन सरस्वती सोनाईलाखा, पूजा मेवाडा देसूरी, रेखा देवी निम्बोल का सम्मान किया गया। राज्य स्तरीय आॅनलाईन क्विज प्रतियोगिता में अव्वल रही एएनएम/जीएनएम प्रशिक्षणार्थी ममता गुर्जर व पूजा गुर्जर को प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मान किया गया।


रंगारंग प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

बालिका दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने कविता, गीत, नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत कर बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश दिया। इस दौरान सेठ मुकुनचंद बालिया विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, सोजत ब्लाॅक की बालिका खुश्बू आदिवाल द्वारा सत्यमेव जयते, साक्षी व चेतना द्वारा रूणझूण पायल बाजे, गंगा द्वारा घूमर, दिव्या, रानी ब्लाॅक की बेजू द्वारा लेजा लेजा रे, मोहिनी द्वारा विजय भवः गीत पर नृत्य प्रस्तुति दी गई। 

कार्यक्रम में मंच संचालन साहित्यकार  प्रमोद श्रीमाली एवं सुपरवाइजर कल्पना चितारा द्वारा किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी  ओमसिंह राजपुरोहित, मिल एरिया बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना कुलश्रेष्ठ, सेठ मुकुनचंद बालिया की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनिता जोनवाल, ज्योति श्रीवास्तव,, एएनएम ट्रेनिग सेन्टर के प्रिंसीपल कै.सी.सैनी, ब्रांड एम्बसेडर डाॅ.के.एम.शर्मा, पंकज मूंदडा, आशा मूंदडा, कनिष्ठ सहायक  अशोक चैधरी, सखी केन्द्र प्रबंधक भावना व परामर्शदाता देवी बामणिया, जिला महिला कल्याण अधिकारी मेघा व्यास, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की सलाहकार हिमांशी दैया, रीता, मेघराज परिहार, सुपरवाइजर ममता, कविता, नैनी देवी, प्रचेता प्रभा सोलंकी, भगवती अहीर, तारा देवी आदि उपस्थित रहे।


बाल लिंगानुपात में यह ग्राम पंचायतंे रही अव्वल:- शिवतलाब, लाम्बिया, जैतपुर, मणिहारी, राणावास, चाड़वास, घाणेराव, बर, लाम्बिया पाली, जवाली, देसूरी, निमाज, बलाडा, बिजापुर, बांकली, सारण, कुशालपुरा, सरदारसमंद, फालना एवं मुसालिया।


प्रतियोगिताओं में यह रही विजेता: स्लोगन लेखन में प्रथम बालिया बालिका विद्यालय की सुश्री दिव्या, द्वितीय बालिया बालिका विद्यालय की पलछिन, तृतीय तान्या व शोभा रही।

कविता प्रतियोगिता में प्रथम बालिया बालिका विद्यालय की विद्या मिश्रा, द्वितीय मिल एरिया विद्यालय की दिव्या गोयल, तृतीय महात्मा गांधी पुनायता विद्यालय की उमा व मिल एरिया विद्यालय की तृप्ति व्यास रही।

ड्राइंग एवं पेन्टिग प्रतियोगिता: प्रथम मिल एरिया की दिव्या चैहान, द्वितीय बालिया विद्यालय की दिव्या परमार, तृतीय मिल एरिया की ज्योति व निर्मला रही।