पाली - दिव्यांग सेवा समिति पाली का प्रथम जिला स्तरीय दिव्यांग स्नेह मिलन परामर्श ए्वं सहायता शिविर का आयोजन आर्य वीर दल परिसर के अंदर मुख्य अतिथि ज्ञानचं पारख व स्वामी चेतनानंद के सानिध्य में पार्षद राकेश जी भाटी के विशिष्ट अतिथि मे संपन्न हुआ ।
\कार्यक्रम का अतिथियो द्वारा प्रदीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया समिति उपाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया । अतिथियों ए्वं भामाशाहो का माला दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया । विधायक ज्ञानचंद पारख ने अपने उद्बोधन में दिव्यांगों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया ।
इस शिविर मे समाज कल्याण विभाग राजस्थान , राज्य पथ परिवहन निगम , चिकित्सा विभाग , नेशनल करियर सर्विस सेंटर जयपुर द्वारा , सहयोग प्रदान किया गया । शिविर में गुणसूत्र रोडवेज स्मार्ट कार्ड रेलवे पास हेतु 77 चार व्यक्तियों को स्वरोजगार सेना भवन किया कार्यक्रम में यूडी आईडी कार्ड एवं आस्था कार्ड , दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए । शिविर में जन जागृति सेवा समिति द्वारा व्हीलचेयर भेंट की गई कार्यक्रम में जिले में 350 दिव्यांगों को ने भाग लिया ।
इस अवसर पर वैभव भंडारी , मुकेश जागलवा , भंवरलाल जांगिड़ , घेवरचन्द आर्य , विनोद कुमार जैन , नरपत सिंह खंडी , बुधाराम पन्नूसा सोजत , नेमाराम प्रजापत रायपुर , राजू शर्मा , बीजाराम सोनाई लाखा , गणपत भदोरिया का सहयोग रहा ।


