"".

Flickr Images

पाली की उपशाखा अध्यक्षों/कार्यकारणी की आवश्यक बैठक रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय में आयोजित की जाएगी

पाली - राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ की जिला शाखा पाली की उपशाखा अध्यक्षों/कार्यकारणी की आवश्यक बैठक रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय में आयोजित की जाएगी। 

   जिला अध्यक्ष द्वारका प्रसाद जावा  ने बताया कि बैठक में सहायक कर्मचारी संघ के 10 सूत्री मांगों के समर्थन में ज्ञापन देने, विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा पर दिये जाने वाले धरनें, कर्मचारी संघ का प्रदेश सम्मेलन तथा अखिल भारतीय राज्य सरकारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन जयपुर में आयोजित करने, तथा समस्त जिला शाखाओ के विधिवध दिनांक 28.02.2021 तक अपने निर्वाचन विधिवध वर्ष 2020 की मतदाता सूची तैयार करवाने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।