दो दिवसीय एस एम सी व एस डी एम सी प्रशिक्षण का समापन हुआ
पाली ( सोजत ) - सेठ जसराज गुलाबचंद संकलेचा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुडाबीजा में दो दिवसीय एस एम सी व एस डी एम सी प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को हुआ जिसमें ग्राम पंचायत क्षेत्र की सात विधालयों के शिक्षकों व ग्रामीणों ने भाग लिया। पी ई ई ओ सकुरद्दीन तेली ने बताया कि एस एम सी व एस डी एम सी के सदस्यों को स्कूल के सर्वांगीण विकास हेतु दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने व सरकारी अनुदान राशि जो सरकारी विद्यालयों में एस एफ जी के माध्यम से दी जाती हैं किस प्रकार खर्च की जानी है उसके बारे के में दो दिनों तक प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया गया। सम्बलन व निरीक्षण हेतु पधारे ए सी बी ई ई ओ नाहरसिंह राठौड़ ने समिति के विद्यालयों के प्रति कर्तव्यों की जानकारी दी व बाहर रह रहे प्रवासियों के आर्थिक सहयोग से विद्यालय विकास पर बल दिया। एम टी गजेंद्र गर्ग ने विद्यालय में स्वच्छता, नियमित अध्ययन,अनुशासन, आवश्यक सुविधाएं यथा शुद्ध पानी,शौचालय इत्यादि आवश्यक बिंदुओं पर विद्यालय में कैसे व्यवस्था की जाय पर जोर दिया। एम टी कल्पना भंडारी ने राज्य सरकार की बच्चों के हितार्थ चलाई जाने वाली योजनाओं पालनहार योजना, मुख्यमंत्री आपकी बेटी योजना, ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना, स्टाइपेंड योजना, छात्रवृत्ति योजना इत्यादि की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधीनस्थ समस्त विद्यालयो के संस्थाप्रधान , समिति अध्यक्ष, सरपंच भंवर सिंह जैतावत, दिनेश कुमार, योगेश कुमार, नमोनारायण मीणा,बाबूसिंह, अर्जुन सिंह,पारसमल पंवार,गोविंद सिंह, विक्रम सिंह, ओम पालरिया आदि उपस्थित रहे।

