"".

Flickr Images

आदेश :अधीनस्थ अदालतों की बैठक व्यवस्था में बदलाव, पुराने जिला न्यायालय में शिफ्ट

जिला व सेशन न्यायाधीश जोधपुर मेट्रो ने जारी किए आदेश


धवा (जोधपुर) - जिला व सेशन न्यायाधीश जोधपुर मेट्रो के अधीन आने वाली 10 अधीनस्थ अदालतों की बैठक व्यवस्था में शनिवार से बदलाव किया गया है। इन अदालतों को पुराने जिला न्यायालय भवन में भूतल में शिफ्ट किया गया है। इस संबंध में जिला व सेशन न्यायाधीश जोधपुर मेट्रो ने आदेश जारी किए हैं। पुराने हाईकोर्ट भवन के कोर्ट रूम में जिला व सेशन कोर्ट सहित विभिन्न अदालतें शिफ्ट होने से पुराने जिला न्यायालय में जगह खाली हो गई है, इस वजह से पावटा पोलो क्षेत्र में किराए के भवनों में चल रही अदालतों को वापस पुराने जिला न्यायालय भवन में शिफ्ट किया गया है।

वरिष्ठ अपर सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 1 को एमएसीटी कोर्ट भवन में, वरिष्ठ अपर सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 2 को सीएमएम कोर्ट भवन में, वरिष्ठ अपर सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 3 को एनडीपीएस कोर्ट भवन में, वरिष्ठ अपर सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 4 को एडीजे एससी-एसटी कोर्ट भवन में, वरिष्ठ अपर सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 5 को एसीडी कोर्ट भवन में, वरिष्ठ अपर सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 6 को एडीजे कोर्ट संख्या 4 भवन में, अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (आर्थिक अपराध) को एडीजे कोर्ट संख्या 5 के भवन में, अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (पीसीपीएनडीटी) को एसीएमएम (आरटी) कोर्ट भवन में, अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (किराया अधिकरण) को एडीजे कोर्ट संख्या 6 के भवन में तथा अपर सिविल न्यायाधीश व महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 1 को एडीजे कोर्ट संख्या 3 के भवन में शिफ्ट किया गया है।




संवाददाता - राजूराम पटेल धवा