"".

Flickr Images

राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा पलसाना का गठन

पलसाना/ पवन शर्मा - राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा का गठन किया गया। चुनाव शहीद सीताराम कुमावत एवं कन्हैयालाल तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार मीणा, प्रधान नागर मल गढवाल, जिला मंत्री एवं पर्यवेक्षक महावीर भामू के सानिध्य में संपन्न हुआ। जिसमें उपशाखा मंत्री रामचंद्र बिजारणिया, कार्यकारिणी के सभाध्यक्ष सुरेंद्रपाल धायल,  अध्यक्ष श्रीचंद्र महण, सभाध्यक्ष जगदीश खीचंड, श्यामलाल कुमावत, उपाध्यक्ष श्वेता चौधरी, कोषाध्यक्ष गणपत राम धायल, प्रसार मंत्री कैन्यालाल मीणा, संयुक्त मंत्री शंकरलाल गुर्जर,  उप संयोजक बंशीधर ढाका, सघर्ष समिति संयोजक मोहनलाल चौधरी चुने गए। इस दौरान विनोद पूनिया, जिला अध्यक्ष जगदीश बाजिया, मामराज काजला, कैलाश नेहरा, बसंत शर्मा, रामस्वरूप आर्य, फूलचंद महरिया, अर्जुन बाजडोलिया आदि मौजूद थे।