पलसाना - ग्राम पंचायत अलोदा में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अलोदा पूर्व सरपंच प्रेम कवंर ने की। समारोह में भाजपा की अच्छाइयों पर जानकारी देते हुए प्रकाश डाला। दातारामगढ़ प्रधान गेंद कवंर ने स्नेह मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों, प्रधान, उपप्रधान आदि ने गांव एवं ढाणीयों के कार्य प्राथमिकता से पूरे करवाए। भाजपा के किए गए कार्य पूरे जिले में एक मिसाल कायम है। इतना ही नहीं भाजपा हर काम के लिए तैयार रहती है। भाजपा को आगे बढ़ना है ।और अब आगे बढ़ावा देने की शत-प्रतिशत जरूरत है। कार्यक्रम में एक दूसरे को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अलोदा पूर्व सरपंच प्रेम कवंर, दातारामगढ़ प्रधान गेंद कवंर, पलसाना पंचायत समिति प्रधान सुनीता वर्मा, खाटूश्यामजी चेयरमैन ममता मुंडोतिया, भाजपा जिला मंत्री प्रभु सिंह शेखावत, पूरणमल हरनाथका, अलोदा पंचायत समिति सदस्य संगीता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

